फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राउंड रिपोर्ट: उन्नाव के खेत में मिले थे बुआ-भतीजी के शव, बहन लड़ रही मौत से जंग, यहां जानें सब कुछ

Thu, 18 Feb 2021 06:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 8
उन्नाव कांड: खेत में मिले थे बुआ भतीजी के शव - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश का उन्नाव जिला एक बार फिर से चर्चा में है। बुधवार की रात उन्नाव के एक खेत में बुआ-भतीजी के शव व चचेरी बहन के गंभीर हालत में मिलने से हर कोई हतप्रभ है। तीनों के गले कसे होने, हाथ बंधे मिलने की परिजनों की बात पुलिस नकार रही है। पुलिस की जांच किशोरियों के जहर खाने या खिलाए जाने तक ही सीमित है। बुआ भतीजी का पोस्टमार्टम भी पूरा हो चुका है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

 
विज्ञापन

2 of 8
सीएम योगी ने उन्नाव की घटना को बताया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण - फोटो : amar ujala
बबुरहा गांव छावनी में तब्दील हो गया है। जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। मीडिया मृतकों के परिजनों से नहीं मिल पा रही है। परिजनों को पुलिस द्वारा उठाए जाने के विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। असोहा घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है।

 
विज्ञापन

3 of 8
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : ANI
सीओ हसनगंज, सीओ बांगरमऊ भी मौके पर मौजूद हैं। 18 दरोगा, 70 हेड कॉन्स्टेबल, 30 आरक्षी अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। एडीएम, एसडीएम व विधायक अनिल सिंह भी गांव पहुंचे। शव दफनाने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। सपाई और ग्रामीणों ने जेसीबी रोकते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

 

4 of 8
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
शरीर में जहरीला पदार्थ मिलने की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए डीजीपी को प्रकरण की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं। साथ ही अस्पताल में भर्ती पीड़िता का सरकारी व्यय पर बेहतर से बेहतर एवं नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा स्वाट व सर्विलांस टीमें भी काम कर रही हैं। गंभीर किशोरी के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुलासे के लिए अहम हैं। दोनों का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही घटना से पर्दा उठाया जाएगा हालांकि प्रथम  दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत हो रहा है। 

 
विज्ञापन

6 of 8
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बबुरहा गांव में हुई घटना के बाद देर रात पहुंची आईजी लक्ष्मी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मृतक काजल व उसकी भतीजी कोमल के परिजनों से वार्ता की। काजल के पिता सूरजपाल ने एक युवक का नाम लेकर कह दिया कि ‘तुम्हें यह नहीं करना चाहिए था’ यह शब्द सुनते ही आईजी उन्हें किनारे ले गईं और उससे बिंदुवार घटना की जानकारी ली। 

 
विज्ञापन

7 of 8
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
चर्चा है कि पिता का इशारा घर के ही किसी अपने की ओर था। इसके बारे में जानकारी लेने के लिए आईजी ने उससे काफी देर तक बात की। तीनों किशोरियों में एक के भाई से भी आईजी ने एक घंटे वार्ता की। इस दौरान कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं। मृतका कोमल दो बहनों में बड़ी है। छोटी बहन मोनिका, मां गोमती, पिता व भाई विशाल का रोकर बुरा हाल रहा। काजल दो बहनों में बड़ी है।

 
विज्ञापन

8 of 8
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
छोटी बहन नैंसी और मां बिटोला के अलावा चार भाइयों में सूरज, मनीष, सुमित सपाटू घटना के बाद से बदहवास हैं। किसी को समझ नहीं आ रहा कि किशोरियों के साथ ऐसा किसने किया। आईजी लक्ष्मी सिंह ने सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर से घटनाक्रम की जानकारी ली तो वह सटीक जानकारी नहीं दे सके। इस पर आईजी ने नाराजगी जताई। कहा कि जो काम आपको करना चाहिए वह मुझे करना पड़ रहा है। अब कोई जानकारी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें