फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao case: बुआ-भतीजी के हत्यारों को कस्टडी रिमांड पर लेकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व स्वाट टीम

Fri, 26 Feb 2021 06:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
उन्नाव कांड: मुख्य आरोपी विनय को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
उन्नाव सीजेएम कोर्ट से 8 घंटे की मिली कस्टडी रिमांड के बाद असोहा एसओ ओमप्रकाश रजक सुबह 9:00 बजे अस्थाई जेल पहुंचे। दोनों आरोपी विनय व सचिन को अस्थाई जेल से निकालकर  सीएचसी असोहा में मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को असोहा थाना ले गई और बिंदुवार पूछताछ की।

 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
लगभग 1 घंटे पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को घटनास्थल उस दुकान पर ले गई जहां से उन्होंने नमकीन खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों से यह भी पूछा कि जो जहर किशोरियों को दिया वह कहां से लाए। आरोपी का मोबाइल बरामद करने के लिए भी पुलिस ने उससे पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम भी पूछताछ कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जहां से लिए थे कुरकुरे वहां भी ले गई थी पुलिस - फोटो : amar ujala
दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर होने के मामले में पुलिस को आरोपियों का आठ घंटे का कस्टडी रिमांड मिली थी। अब पुलिस उनसे तीनों किशोरियों को जहर देने का सुझाव को किसने दिया था, वह जहर कहां से खरीदकर लाए जैसे सवालों के जवाब निकालने का प्रयास करेगी।

 

4 of 5
आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
शुक्रवार को पुलिस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की। विवेचक एसओ असोहा ओमप्रकाश रजक ने बुधवार को आरोपी विनय व सह आरोपी की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए सीजेएम न्यायालय में अर्जी दी थी। अर्जी पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने गुरुवार का दिन तय किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस हिरासत में मुख्य आरोपी विनय - फोटो : amar ujala
इस पर विवेचक ने गुरुवार सुबह दोनों आरोपियों को अस्थायी जेल से ले जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। पुलिस की रिमांड अर्जी पर आरोपी पक्ष के वकील ने बहस की। बहस के बाद न्यायालय ने शुक्रवार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आठ घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली थी। इस पर विवेचक द्वारा दोनों आरोपियों को फिर से अस्थायी जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें