फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश: प्रधान के पति ने मासूम के सीने में मारी गोली, घटना के बाद छावनी बना गांव, जानें सब कुछ

Sat, 08 May 2021 06:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 5
घटना के बाद बदहवास परिजन और मृतक मासूम - फोटो : amar ujala
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में चुनावी रंजिश में निर्वाचित प्रधान के पति ने बेटों व साथियों के साथ असलहों से लैस होकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रधान प्रत्याशी के घर हमला बोल दिया। गाली-गलौज के बाद प्रधान पक्ष की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इसमें प्रधान प्रत्याशी के 12 वर्षीय भतीजे के सीने में गोली लगने से मौत हो गई।

 
विज्ञापन

2 of 5
हमले में कई परिजन भी हुए घायल - फोटो : amar ujala
मारपीट में घर की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सीओ समेत दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मृतक के चाचा की तहरीर पर निर्वाचित प्रधान और उनके पति समेत सात लोगों पर बलवा, हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत समसपुर अटिया कबूलपुर के मजरा अटवा गांव निवासी निर्वाचित प्रधान अनुराधा के पति रणधीर सिंह शुक्रवार देर रात अपने भाई अनूप, मनोज, बेटे सूरज, नीरज, पत्नी अनुराधा सिंह व गांव के साथी अभिषेक सिंह के साथ असलहों एवं डंडों से लैस होकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मीनू के पति मनोज के घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे की मौत से घर में पसरा मातम - फोटो : amar ujala
विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली मनोज के भतीजे दीपक (12) पुत्र विमलेश के सीने में जा धंसी। जिला अस्पताल ले जाते समय दीपक की मौत हो गई। पिटाई से मनोज की मां सियादुलारी, पत्नी मीनू व बड़े भाई विमलेश को चोटें आई हैं। मृतक दीपक गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। मीनू चुनाव में हार गईं थी। मौके पर एसपी आनंद कुलकर्णी, एएसपी शशिशेखर सिंह व सीओ सफीपुर बीनू सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
 

4 of 5
पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
गांव में पुलिस बल तैनात
चुनावी रंजिश में फायरिंग में बच्चे की मौत के बाद गांव में आक्रोश को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। भारी पुलिस बल के पहुंचने से गांव छावनी में तब्दील है। दहशत में ग्रामीण घरों से बाहर नहीं निकले।  दीपक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता के अलावा भाई आदेश पाल व बहन प्रिया, प्रज्ञा बदहवास हैं। ग्रामीणों के अनुसार फायरिंग के दौरान घर में मौजूद बच्चा घर से बाहर आ गया। इस पर उसके सीने में गोली धंस गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासूम की मौत के बाद बदहवास परिजन - फोटो : amar ujala
आईजी ने लिया संज्ञान 
गोलीकांड में बच्चे की मौत की गूंज लखनऊ तक पहुंची। आईजी लक्ष्मी सिंह ने एसपी आनंद कुलकर्णी को हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई व पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके कई ठिकानों पर दबिश दी है। गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें