यूपी के सहारनपुर में हुए सिराज अहमद के एनकाउंटर पर सुल्तानपुर के अधिवक्ता के परिजनों ने खुशी जताई है। योगी सरकार को धन्यवाद देते हुए परिवार ने मिठाई बांटी है। सिराज के खात्मे से परिवार को सुकून मिला है। दहशतगर्दों का यही अंजाम होगा।
सुल्तानपुर के रहने वाले एक लाख के इनामी बदमाश सिराज अहमद को सहारनपुर के गंगोह में एसटीएफ ने रविवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। उसकी मौत पर सुल्तानपुर के कोतवाली देहात के अलहदादपुर निवासी मो. सलीम और उनके घर वालों ने खुशी जताई। साथ ही मिठाई भी बांटी है। अधिवक्ता के परिजनों की सुरक्षा के लिए उनके घर पर पुलिस तैनात की गई है।
कोतवाली देहात के अलहदादपुर निवासी मो. सलीम के छोटे पुत्र अधिवक्ता आजाद अहमद की सिराज अहमद ने भुलकी चौराहे के पास साथियों के साथ छह अगस्त 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में आजाद के भाई मुन्नौव्वर को भी गोलियां लगी थीं। इसके बाद से पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
2 of 15
saharanpur encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को सिराज अहमद के एनकाउंटर की जानकारी मिलने के बाद अधिवक्ता आजाद अहमद के पिता सलीम ने अपनी पत्नी दुखतरी निशा, बेटे मुन्नौवर को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई। परिवार के लोगों ने कहा कि अब इंसाफ हुआ है। मां दुखतरी निशा ने कहा कि उनके निर्दोष पुत्र की हत्या करने वाला आरोपी अपने अंजाम तक पहुंच गया। पिता सलीम ने एसटीएफ व प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
3 of 15
अलहदादपुर स्थित आवास में मौजूद अधिवक्ता स्व. आजाद अहमद के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही योगी सरकार को भी धन्यवाद दिया। आजाद के पिता ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की मांग की थी। कई बार वे पुलिस के अधिकारियों से मिले। जिले के अधिवक्ताओं का भी आभार जताया। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि अलहदादपुर में अधिवक्ता के परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
4 of 15
अधिवक्ता आजाद अहमद (फाइल फोटो)
- फोटो : परिजन
छह अगस्त की शाम भुलकी चौराहे पर की थी हत्या
भुलकी चौराहे पर छह अगस्त 2023 की शाम भुलकी गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग कर अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या व उसके भाई को घायल कर दिया गया था। इस मामले में सलीम अहमद ने बेटे की हत्या के लिए नामजद एफआईआर लिखाई थी। विवेचना में आठ से अधिक लोग हत्या व साजिश में शामिल मिले, अधिकांश आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था।
विज्ञापन
5 of 15
अलहदादपुर स्थित आवास में पिता मो. सलीम को मिठाई खिलाकर खुशी जताते पुत्र मुनौव्वर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो साल चार महीने से दहशत में था अधिवक्ता का परिवार
अधिवक्ता आजाद अहमद की छह अगस्त 2023 की शाम हत्या की गई। तब से लगातार उनका परिवार दहशत में रह रहा था। सिराज फरार चल रहा था, लेकिन उसके करीबी लगातार अधिवक्ता के पिता को धमकी दे रहे थे। पिता मो. सलीम पर पिछली पांच जुलाई को लोहरामऊ ओवरब्रिज के पास हमला किया गया था। किसी तरह से उनकी जान बची थी।
विज्ञापन
6 of 15
सिराज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
सिराज के करीबियों ने कई बार पिता को बनाया निशाना
मो. सलीम ने बताया कि पांच जुलाई की सुबह नौ बजे वह अपने पौत्र मो. उमर (02) के साथ बाइक से लोहरामऊ ओवरब्रिज के नीचे से बाटी चोखा लेने गए थे। आरोप है कि चार पहिया वाहन से मोईद अहमद निवासी नेवादा इसहाकपुर व चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। सलीम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के बीच-बचाव के दौरान मोईद ने दानिश हुसनैनिया निवासी अहिरौली व 15 अन्य लोगों को बुला लिया था।
विज्ञापन
7 of 15
सिराज अहमद (फाइल फोटो)
- फोटो : पुलिस
असलहे से लैस लोग पीछा करने लगे थे। सलीम ने किसी तरह से वहां से भाग कर जान बचाई। मो. सलीम के मुताबिक, उन्होंने पिछली 23 सितंबर सुबह 10.30 बजे लोलेपुर प्यारे पट्टी सिराज के घर के पास बिना नंबर की काले रंग की एसयूवी में कलीम निवासी प्यारे पट्टी व अकबर निवासी मुंशीगंज, गोसाईगंज को बैठे देखा। आरोप है कि कलीम सिराज का मामा है। कलीम उस एसयूवी से सिराज अहमद व उसके सहयोगियों की मदद करता है।
8 of 15
अधिवक्ता स्व. आजाद अहमद के घर पर सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसी एसयूवी से आरोपी सलीम व उनके परिवार की रेकी करते हैं। कलीम व अकबर उनके पुत्र अधिवक्ता आजाद अहमद की हत्या में शामिल थे। दोनों आरोपी न्यायालय में सलीम से रंगदारी की मांग करते थे। कहते थे कि पैसा नहीं दोगे तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार वालों के मुताबिक, अभी भी छिपकर बैठे कई अपराधी आए दिन धमकियां दे रहे हैं। उन लोगों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
9 of 15
मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शार्प शूटर सिराज ढेर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफेदपोश लोगों से थे सिराज के संबंध
हिस्ट्रीशीटर सिराज अहमद का संबंध मुख्तार अंसारी के गिरोह से था। मुख्तार के करीबी मुन्ना बजरंगी से भी उसके अच्छे रिश्ते थे। जब मुन्ना बजरंगी सुल्तानपुर जेल में बंद था तो सिराज मिलने जाता था। कुछ बड़े नेताओं के साथ उसके फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
10 of 15
मुठभेड़ में एक लाख का इनामी शार्प शूटर सिराज ढेर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्तार अंसारी का करीबी पूर्वांचल का शातिर अपराधी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी गाजीपुर विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड के मामले में मिर्जापुर जिला कारागार में बंद था। वहां से 10 अप्रैल 2013 को प्रशासनिक आधार पर उसे जिला कारागार, सुल्तानपुर में शिफ्ट किया गया था।
11 of 15
सिराज अहमद एनकाउंटर में ढेर।
- फोटो : पुलिस
उसके यहां की जेल में बंद होने के दौरान मुख्तार अंसारी से जुड़े धंधेबाज भी खूब फले-फूले थे। रंगदारी, वसूली, टॉवर पर कब्जेदारी, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, हाईवे के टेंडर सुल्तानपुर जेल से मैनेज किए जाते थे। इसी वक्त जिले के कई अपराधियों की मुख्तार गैंग से नजदीकियां बढ़ गई थीं। 24 सितंबर 2015 को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल में निरुद्ध माफिया मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल भेज दिया गया था।
12 of 15
सिराज अहमद एनकाउंटर में ढेर।
- फोटो : अमर उजाला/पुलिस
हाजी मुन्ने हत्याकांड के आरोपी जलीस अहमद के माध्यम से सिराज अहमद भी मुन्ना बजरंगी से मिलने जेल में जाता था। पुलिस के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर सिराज भी मुख्तार अंसारी गैंग में शामिल था। उसके गैंग का नाम डी 68 था। उसे सिराज अहमद उर्फ जलीस-डी कहा जाता था।
13 of 15
siraj ahmed encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
28 से अधिक मामले दर्ज
एसटीएफ के मुताबिक, सिराज पर 28 से अधिक मामले दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 26 मामले सुल्तानपुर के विभिन्न थानों व दो मुकदमे लखनऊ में दर्ज हैं। सिराज पर वर्ष 2015, 2018 व में गैंगस्टर और 24 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत पाबंद किया गया था। उस पर एक हत्या, हत्या के प्रयास के चार और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं।
14 of 15
saharanpur encounter
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष 2006 से रखा जरायम की दुनिया में कदम
कुख्यात बदमाश सिराज अहमद पर वर्ष 2006 में लखनऊ के हसनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा 29 प्राथमिकी सुल्तानपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। सिराज अहमद ने वर्ष 2006 से जरायम की दुनिया में कदम रख दिया था। उसके बाद से लगातार हत्या, डकैती, लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देता आ रहा था।
Siraj Ahmad encounter
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मुख्तार अंसारी गैंग का एक लाख का इनामी शार्प शूटर सिराज ढेर
गंगोह-शेरमऊ मार्ग पर गांव सलारपुरा के पास लखनऊ एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद ढेर हो गया। सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के लोलेपुर गांव का रहने वाला सिराज पूर्वांचल के कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर था, जो हत्या समेत 30 से अधिक संगीन मुकदमों में वांछित था।