फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास: पति को मौत से बचाने को दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी, पंचायत ने लगाया बकरा-भात का दंड

Sat, 16 Jul 2022 04:26 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 5
सोनभद्र में दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी - फोटो : डेमो फोटो
यूपी के सोनभद्र जिले में शादी के लिए टोटके का अनोखा मामला सामने आया है। पति की शीघ्र मौत के भय से दो युवतियों ने आपस में ही शादी रचा ली। महज टोटके के लिए निभाई इस रस्म के दौरान धूमधाम से बरात भी निकाली गई। भोज कराया गया। मंडप सजा और परंपरागत ढंग से फेरे और अन्य रस्म भी हुए। 

दो युवतियों की शादी की जानकारी मिलने के बाद बिरादरी के लोग भड़क गए। पंचायत बुलाकर दोनों युवतियों के परिवार को बकरा-भात का दंड सुना दिया। ऐसा न करने पर उन्हें बिरादरी से बाहर करने का फैसला लिया गया। हालांकि परिवार के लोगों ने शादी को सिर्फ टोटका बताकर दंड स्वीकारने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनभद्र में दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी - फोटो : डेमो फोटो
मामला सोनभद्र जिले के बभनी क्षेत्र के आदिवासी समाज का है। क्षेत्र के एक गांव में किसी ओझा ने दो युवतियों को कुंडली में दोष बताते हुए कहा था कि उनकी अगर शादी होती है तो पति की जल्द मौत हो जाएगी। इससे भयभीत युवतियों ने उपाय पूछा तो बताया कि किसी लड़के से पहले इन दोनों की आपस में शादी करा दी जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनभद्र में दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी - फोटो : डेमो फोटो
फिर क्या था। पति की जिंदगी बचाने के लिए दोनों युवतियों ने टोटका निभाते हुए बीते सोमवार को आपस में शादी रचाई। धूमधाम से बरात लेकर एक युवती दूल्हा बनकर दूसरे युवती के दरवाजे पर पहुंची। घरवालों ने बरातियों का स्वागत किया। उन्हें भोज कराया गया। रात में पारंपरिक तरह से फेरे हुए। 

4 of 5
सोनभद्र में दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी - फोटो : डेमो फोटो
शादी के बाद दोनों को गांव के डीह बाबा के पूजा स्थल पर ले जाया गया। दोनों ने डीह बाबा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। तीन दिन बाद इस परंपरा पर गांव में सुगबुगाहट शुरू हुई तो बिरादरी के लोगों की पंचायत बुलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनभद्र में दो युवतियों ने आपस में रचाई शादी - फोटो : डेमो फोटो
पंचों ने इस शादी को अमान्य करार दिया और दोनों युवतियों के परिवारों पर समूचे बिरादरी को बकरा-भात कराने का दंड लगाया। हिदायत दी गई कि ऐसा न करने पर उन्हें बिरादरी से अलग कर दिया जाएगा। परिजनों ने बेटियों की खुशी और सुखी जीवन के लिए यह कदम उठाने की बात कह दंड देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें