फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक-रोटी परोसने का मामला: प्रधानाध्यापक पर हुई कार्रवाई तो फूट-फूटकर रोए बच्चे, शिक्षकों के भी निकले आंसू

Fri, 26 Aug 2022 09:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 6
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के घोरावल ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय गुरेठ फिर से चर्चा में है। मिड-डे-मील में बच्चों को नमक-रोटी खिलाने के मामले में प्रधानाध्यापक का निलंबन हुआ तो शुक्रवार को एक नया वीडियो सामने आ गया। इसमें प्रधानाध्यापक के निलंबन की सूचना की खबर सुन बच्चे अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। कक्षाओं से बाहर निकलकर भी वह प्रधानाध्यापक से अपना स्नेह जता रहे हैं। प्रधानाध्यापक भी वीडियो में बच्चों को समझाते दिख रहे हैं।
बच्चों के प्रति अपना अटूट प्रेम देख प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षक भी भावुक हो गए। वीडियो प्रधानाध्यापक के स्कूल छोड़ते समय का है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

2 of 6
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
घोरावल क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय गुरेठ में 22 अगस्त को मिड-डे-मील में बच्चों को नमक-रोटी खिलाने की बात सामने आई थी। अगले दिन गांव के ही कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद प्रधान और प्रधानाध्यापक इसके लिए एक-दूसरे को दोष देने लगे। 
पढ़ेंः मिड-डे-मील का हाल देखिए साहब: बच्चों से पूछा- कल क्या खाया था? सभी एक साथ बोले- नमक और रोटी
विज्ञापन

3 of 6
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
बीएसए ने जांच कराई तो बीईओ ने प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक रुद्र प्रसाद और सहायक अध्यापक कुंवर सिंह वैश्य, रमेश कुमार और दीपचंद को दोषी मानते हुए रिपोर्ट बीएसए को सौंपी। इसके आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया। तीनों शिक्षकों को भी नोटिस जारी की गई है।

 

4 of 6
बच्चों को समझाते प्रधानाध्यापक - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को इसी से जुड़ा एक अन्य वीडियो सामने आया। इसमें प्रधानाध्यापक के स्कूल से जाने की खबर पाकर बच्चे कक्षाओं में फूट-फूटकर रो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तो दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि विद्यालय में सुनियोजित तरीके से वीडियो बनवाया जा रहा है
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों को रोता देख प्रधानाध्यापक भी हुए भावुक - फोटो : अमर उजाला
प्रधान को जारी हुई नोटिस
बच्चों को मिड-डे-मील में नमक-रोटी परोसने के मामले में पंचायती राज विभाग भी सख्त हो गया है। डीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान रंजना देवी को नोटिस जारी कर पूरे मामले में उन्हें स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। डीपीआरओ विशाल सिंह का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। प्रधान से जवाब तलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जांच के लिए विद्यालय पहुंचे थे खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
प्रधान पति की दलील, की गई साजिश
ग्राम प्रधान रंजना देवी के पति प्रभु नारायण श्रीवास्तव ने इस मामले को अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि स्कूल में चल रही मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने निगरानी और सख्ती बढ़ाई तो शिक्षकों ने मिलकर यह साजिश रच दी। बच्चों को लगातार घटिया भोजन दिया जा रहा था। प्रशासन जांच करा ले तो स्थिति साफ हो जाएगी।
पढ़ेंः बच्चों को नमक-रोटी परोसने के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, सहायक अध्यापकों को नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें