फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या रेप केस: सीतापुर से जुड़े दुष्कर्म कांड के तार... सपा नेता के इस राजदार की करतूत से पूरा गांव शर्मिंदा

Tue, 06 Aug 2024 09:00 AM IST
शाहरुख खान सुधांशू सक्सेना, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या सामूहिक दुष्कर्म के तार सीतापुर से जुड़ते ही लहरपुर का मूड़ीखेड़ा गांव पूरे प्रदेश में चर्चा में आ गया है। जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर लहरपुर-सीतापुर मुख्य मार्ग से गनेशपुर मोड़ आता है, जहां से पक्के रास्ते पर तीन किलोमीटर आगे बढ़ने पर मूड़ीखेडा गांव की समा शुरू होती है। गांव के अंदर तंग खड़ंजा मार्ग पर तीसरा घर राजू खान का है। यह वही राजू है जिस पर अयोध्या में नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोप है। घटना से राजू के जुड़ाव की जानकारी होने पर ग्रामीण शर्मिंदा हैं। वह कहते हैं कि यह बुरा हुआ। राजू ने अपनी करतूत से पूरे गांव को कलंकित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
मूड़ीखेड़ा गांव में सोमवार को सन्नाटा था। ग्रामीणों से जब अयोध्या दुष्कर्म कांड पर चर्चा की तो उन्होंने सिर झुका लिया। राजू खान के संबंध में पहले तो कोई बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
बड़ी मुश्किल से रियाज खान ने बताया कि अखबार पढ़कर मामले की जानकारी हुई। घटना के कुछ दिन बाद ही राजू गांव आया था। कुछ देर रुकने के बाद चला गया। इसके बाद बोले...ऐसे घिनौने इंसान के बारे में बात नहीं करना चाहता।

4 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
गांव में कुछ देर रुककर लहरपुर चला गया
रेहान ने बताया कि घटना के बाद राजू लहरपुर कस्बे में रह रहा था। बाद में पता चला कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। ग्रामीणों के अनुसार राजू लहरपुर कस्बा क्षेत्र के ठठेरी टोला में छिपा था।


 
विज्ञापन

5 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
कभी-कभी आता था गांव
ग्रामीण मतीन खान ने बताया कि राजू कभी कभार ही गांव आता था। उसे देख कभी नहीं लगा कि कुछ ऐसा कर सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 10
Ayodhya rape case - फोटो : अमर उजाला
पांच भाई और चार बहन
राजू खान के परिजन मूड़ीखेड़ा गांव में ही रह रहे हैं। सभी मजदूरी करते हैं। राजू के पांच भाई और चार बहनें हैं। परिवार के पास बस एक बीघा जमीन है, जिसकी देखभाल बड़ा भाई शादाब करता है।
विज्ञापन

7 of 10
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पिता अयाज खान 58 वर्ष के हैं। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी वह घर से बाहर नहीं आए। ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद से वह किसी से बातचीत नहीं कर रहे हैं। वहीं, घर की महिलाओं ने अंदर से ही उनके कहीं बाहर जाने की बात बताई।

 

8 of 10
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दयनीय है परिवार की आर्थिक स्थिति
मूड़ीखेड़ा निवासी अल्ताफ खान ने बताया कि राजू के परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है। कच्चे बरामदे पर छप्पर पड़ा है। मकान पक्का बना है, लेकिन प्लास्टर नहीं है। परिवार के लोग मजदूरी कर खर्च चलाते हैं। करीब चार वर्ष पूर्व राजू साथियों के साथ अयोध्या चला गया था। वहीं, सपा नेता की बेकरी में काम करने लगा।

9 of 10
गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर भदरसा कांड की पीड़िता से मिलकर उसका हाल जाना। पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा जांच के बाद दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए।

 
विज्ञापन

10 of 10
Ayodhya Rape Case - फोटो : अमर उजाला
महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय ने कहा हम लोगों की संवेदना पीड़िता के साथ है। सरकार को पीड़िता के लिए उपयुक्त चिकित्सीय प्रबंध करना चाहिए। इस मुद्दे को राजनीतिक रंग न देकर न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर बालिका के समुचित सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, महिला जिलाध्यक्ष रेनू राय, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सविता यादव, उमेश उपाध्याय, रोहित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें