शामली के कांधला क्षेत्र में हुए तिहरा हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपी फारुख ने तीन दिन पहले गड्ढा खुदवाकर पत्नी और दो बेटियों की हत्या की साजिश रची और महज पांच मिनट में वारदात को अंजाम दे दिया।
शामली जनपद के कांधला क्षेत्र के गढ़ी दौलत गांव में हुए तिहरा हत्याकांड में पुलिस जांच से सामने आया है कि आरोपी फारुख ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। घटना कोई अचानक हुआ अपराध नहीं, बल्कि पूरी तरह योजनाबद्ध थी।
विज्ञापन
2 of 8
शामली में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले खुदवाया था गड्ढा
फारुख ने घटना से तीन दिन पहले मजदूरों से यह कहकर गड्ढा खुदवाया कि वह शौचालय बनवाने जा रहा है। ग्रामीणों और परिजनों को मकान दोबारा बनाने की बात कहकर उसने किसी को शक नहीं होने दिया।
विज्ञापन
3 of 8
शामली में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
चाय के बहाने रसोई में मारी गोली
घटना वाली रात फारुख ने पत्नी ताहिरा से चाय बनाने को कहा। जैसे ही वह रसोई में गई, फारुख पीछे पहुंचा और तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
4 of 8
शामली में तिहरा हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
बेटियों को भी नहीं बख्शा
गोली की आवाज सुनकर बड़ी बेटी आफरीन मौके पर पहुंची। भेद खुलने के डर से फारुख ने उसे भी गोली मार दी। इसके बाद छोटी बेटी सहरीन आई, जिसे आरोपी ने गला दबाकर मार डाला।
विज्ञापन
5 of 8
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
शव गड्ढे में दबाकर ऊपर से फर्श
तीनों शवों को पहले से खुदवाए गए गड्ढे में डालकर मिट्टी से भर दिया गया। इसके बाद उस पर ईंटों का फर्श बिछा दिया गया ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
6 of 8
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों की बातों से खुला राज
आरोपी की मां असगरी ने पुलिस को बताया कि बच्चों ने बताया था कि छह दिन पहले सभी एक साथ सोए थे, लेकिन सुबह मां और दोनों बहनें नहीं मिलीं। फारुख ने पत्नी-बेटियों को शामली में किराए के मकान में रखने की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन वह कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
7 of 8
मौके पर मौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
कपड़े जलाने और आधार न बनवाने का खुलासा
जांच में सामने आया कि फारुख ने तीन दिन पहले पत्नी के कपड़े जला दिए थे। उसने पत्नी को हमेशा पर्दे में रखा, आधार कार्ड, राशन कार्ड तक नहीं बनवाया। पत्नी का बिना बुर्का मायके जाना उसे नागवार गुजरा।
पांच मिनट में खत्म कर दिया परिवार
आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने महज पांच मिनट में पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या कर दी। उसे अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।