फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iqra Hasan: लंदन में क्यों आई थीं सुर्खियों में? अब 27 की उम्र में बनीं सांसद, मां की हार का जीत से लिया बदला

Tue, 04 Jun 2024 11:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/कैराना
विज्ञापन
1 of 5
इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशी : इकरा हसन
पार्टी : सपा
लोकसभा सीट: कैराना
उम्र : 27 साल
शिक्षा : दिल्ली विश्व विद्यालय से एलएलबी
पोस्ट ग्रेजुएशन : यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ।
परिवार: मां तबस्सुम हसन और भाई नाहिद हसन।

लंदन में पढ़ाई के दौरान सीएए का विरोध कर सुर्खियों में आईं इकरा हसन स्वदेश लाैटीं तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। पश्चिमी यूपी की सबसे युवा सांसद बनीं इकरा इसन की सादगी ने मतदाताओं का ऐसा दिल जीता कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें बंपर मतों से विजयी बनाया।


 
विज्ञापन

2 of 5
जीत के बाद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
इकरा की शुरुआती शिक्षा भले ही कैराना में हुई हो, लेकिन उन्होंने 12वीं दिल्ली के क्वींस मेरी स्कूल से की थी। इसके बाद लेडी श्रीराम कालेज से ग्रेजुएशन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की। इंटरनेशनल लाॅ एंड पालिटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी आफ लंदन से किया था। इसी दाैरान सीएए का विरोध-प्रदर्शन कर सुर्खियों में आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
सपा प्रत्याशी इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
अपनी पढ़ाई पूरी कर 2021 में स्वदेश लौटी थीं। इसके बाद ही वह इंटरनेट और मीडिया पर सक्रिय हुईं। राजनीति के दांव पेंच सीखे और क्षेत्र की जनता की नव्ज पहचानी। इकरा हसन ने वर्ष 2016 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें पांच हजार वोटों से हार मिली।

4 of 5
इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में संभाली थी कमान
2022 के विधानसभा चुनाव से पहले विधायक नाहिद हसन गैंगस्टर मामले में जेल में थे। भाई के जेल जाने के अगले दिन से उन्होंने राजनीति की बागडोर अपने हाथों में ले ली। नाहिद की छोटी बहन इकरा ने ही चुनाव प्रबंधन की कमान संभाली थी। भाई की जीत में बहन की मेहनत को ही माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा प्रत्याशी इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2019 के चुनाव में मां तबस्सुम की हार का लिया बदला, 70812 वोटों से जीती
कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को 70812 हजार मतों से हराया। इकरा ने कुल 526887 लाख मत प्राप्त किए।

वर्ष 2019 में हुए चुनाव में मां तबस्सुम की हार का बदला इकरा ने ले लिया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने 456075 मत प्राप्त किए। बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा ने 75978 मत प्राप्त किए। इकरा हसन ने 70812 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं भाजपा की हार का कारण राजपूत समाज की नाराजगी, बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने का मुद्दा माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें