फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death In Encounter: आखिर काैन हैं कग्गा गैंग और मुस्तफा? जिनकी राह पर था एक लाख का इनामी अरशद, मुठभेड़ में ढेर

Wed, 22 Jan 2025 11:32 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

एक लाख के इनामी अरशद समेत यूपी एसटीएफ ने सोमवार रात चार बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। अरशद कग्गा गैंग और मुस्तफा बनने की राह पर था। वह बेहद शातिर अंदाज में बदमाशों को टारगेट देता था।
विज्ञापन
1 of 6
इनामी अरशद का फाइल फोटो व मुठभेड़ के बाद जांच पड़ताल में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
शामली में एसटीएफ की सक्रियता से मुकीम काला और मुस्तफा उर्फ कग्गा बनने की राह पर चले एक लाख के इनामी अरशद का खेल सोमवार रात खत्म हो गया। एसटीएफ और पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि अरशद वेस्ट यूपी ही नहीं, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में भी कग्गा और मुकीम गैंग संचालित कर रहा था। एसटीएफ के रडार पर गिरोह के 12 ओर सदस्य हैं। जिन्हें जल्द पकड़ने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
एनकाउंटर में मारा गया अरशद। - फोटो : अमर उजाला
अरशद के खिलाफ दर्ज थे 17 मामले
एसटीएफ के अनुसार अरशद के खिलाफ शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, सहारनरपुर, बेहट, पानीपत में हत्या, लूट, डकैती के 17 मामले दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि वह मुकीम काला और मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग को संभाल रहा था। लगातार युवाओं को गिरोह में जोड़कर चंद दिनों में अमीर बनने का सपना दिखाकर वारदात को अंजाम दिला रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
पूछताछ करती टीम - फोटो : अमर उजाला
यूपी, हरियाणा में बदमाशों को देता था टारगेट
हरियाणा में यूपी के बदमाश और यूपी में हरियाणा के बदमाशों को टारगेट देता था। वारदात के लिए गिरोह के सदस्यों के क्षेत्र भी आपस में बांटे हुए थे। पंजाब के लुधियाना में भी गिरोह ने लूट की वारदात की थी। अन्य राज्यों में भी अरशद दोनों गिरोह का वर्चस्व फैलाना चाहता था। एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार का कहना है कि गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपी भी पकड़ में होंगे। 

4 of 6
मुठभेड़ के दाैरान कार में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का प्रयोग कर रहे थे गिरोह के सदस्य
एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि पुलिस पकड़ में नहीं आ सके, इसके लिए गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का प्रयोग कर रहे थे। यही नहीं एक-दूसरे से बात करने के लिए सोशल साइटों का ही प्रयोग करते थे।
विज्ञापन

5 of 6
बदमाशों की कार में से शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
कग्गा गैंग के बारे में जानिए...
सहारनपुर के बढ़ी माजरा गांव के मुस्तफा उर्फ कग्गा का अपराध की दुनिया में बोलबाला था। मुस्तफा गैंग में ही मुकीम काला ने एंट्री की और उसका राइटहैंड बन गया। पुलिस पर हमला करने के कारण पुलिस से भी उसकी दुश्मनी हो गई थी।

झिंझाना की बिड़ौली पुलिस चौकी पर मुस्तफा ने एक सिपाही की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उस वक्त मुकीम काला, कग्गा गैंग का शूटर बन चुका था। इसके बाद वर्ष 2011 में सहारनपुर पुलिस ने मुस्तफा को एनकाउंटर में मार गिराया। इसके बाद मुकीम काला ने गैंग की कमान संभाली। पिछले कुछ समय से दोनों गैंग को अरशद ही संभाल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हथियार बरामद करती टीम - फोटो : अमर उजाला
आखिर कौन सप्लाई कर रहा विदेशी कार्बाइन और पिस्टल?
मुठभेड़ में मुकीम काला गैंग के सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद उनके पास से बरामद हथियारों में से एक कार्बाइन और पिस्टल विदेशी है। दोनों मेड इन जापान है। एसटीएफ को आशंका है कि कोई गिरोह विदेशी हथियार वेस्ट यूपी के विभिन्न स्थानों पर सप्लाई कर रहा है। 

एसटीएफ के एसपी ने बताया कि बरामद हथियारों के मेड इन जापान होने पर जांच पड़ताल की गई है। गिरोह के हथियार सप्लायर भी एसटीएफ के रडार पर आ गए हैं। एसपी का कहना है कि जल्द ही सप्लायरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। 

विदेशी कार्बाइन मुश्किल से ही मिल पाती है। दो टीमों ने सप्लायरों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी शामली रामसेवक गौतम कहना है कि गिरोह में यदि अन्य के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें