राहुल गांधी
- फोटो : Amar ujala
चार ट्रकों में खाना बनाने का आया सामान
बुधवार को ऊंचागांव में पहुंचे राजस्थान के अजमेर के कस्बा बिहावर निवासी हलवाई महेंद्र ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में खाना बनाने के लिए उनकी दो यूनिट कार्य कर रही हैं। एक यूनिट ऊंचा गांव में वीआईपी व अन्य कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के लिए पहुंची हैं। करीब चार ट्रकों में खाना बनाने का सामान लाया गया है। वह मोतीचूर का खुला लड्डू, दाल, हरी सब्जी, चपाती, पूरी व अन्य नमकीन सामग्री तैयार की जा रही है। राजस्थान से करीब 90 हलवाई की एक यूनिट ऊंचागांव में खाना बनाने के लिए ऊंचागांव में पहुंचकर जुटी हैं। हलवाई महेंद्र ने बताया कि वीआईपी व कर्मचारियों के लिए एक ही तरह के खाने की व्यवस्था की गई हैं।