फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित हत्याकांड: एनकाउंटर में शूटर मोहित और सुमित की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम शामली ने दिए आदेश

Tue, 15 Sep 2026 05:32 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त को चार शूटरों ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने एनकाउंटर में दो शूटरों को ढेर कर दिया था, दो शूटर सत्यम और आर्यन फरार हैं। एसडीएम सदर को एनकाउंटर की जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन
1 of 5
एनकाउंटर में मारे गए शूटर सुमित और मोहित। - फोटो : अमर उजाला
थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और अंकित की हत्या के आरोपियों के बीच मुठभेड़ में सुमित व मोहित की मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम के आदेश पर जांच के लिए उप जिलाधिकारी (सदर) शामली को नामित किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
फरार शूटर सत्यम और आर्यन। अंकित बालियान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
26 अगस्त को शहर के नाला पटरी के पास हरियाणवी गायक अंकित बालियान की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को सोनीपत के शार्प शूटर और एक-एक लाख रुपये के इनामी मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था। हत्याकांड को चार शूटरों ने अंजाम दिया था। शूटर सत्यम और आर्यन फरार हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी। - फोटो : अमर उजाला
डीएम आलोक यादव ने बताया कि एनकाउंटर में आरोपियों के मारे जाने की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उक्त घटना के संबंध में किसी व्यक्ति के पास कोई जानकारी हो तो वह 14 अक्तूबर तक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उप जिलाधिकारी (सदर), शामली में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।

4 of 5
अंकित बालियान की पत्नी सीमा। - फोटो : अमर उजाला
आरोपी भूपेंद्र ढींगरा के बारे में मिली अहम जानकारी
अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस को गुरुग्राम के गायक भूपेंद्र ढींगरा के बारे में अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस के अनुसार, अंकित की हत्या के बाद हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए भूपेंद्र का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। एसपी नरेंद्र प्रताप का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकित बालियान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अंकित के परिजनों और समाज के लोगों ने कई बाद बैठक व पंचायत की है। उनकी मांग है कि दोनों शूटरों के अलावा हत्याकांड की साजिश में शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अंकित के पिता सतबीर फौजी ने कहा कि उनके बेटे पर 18 गोलियां चलाकर हत्या की गई, हत्यारों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। 

ये भी देखें...
बिजनौर: पेड़ पर बैठा तेंदुआ, नीचे भौंक रहा था पिटबुल, फायर किया तो किसान पर हमला कर किया लहूलुहान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें