दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे की पोल खुली तो लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। इससे दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन जांच पड़ताल की तो मामला सही निकला। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पूरी बरात को बंधक बना लिया। यही नहीं दूल्हे समेत बरातियों की जमकर धुनाई भी की गई।
इसके बाद मामले को लेकर गांव में पंचायत बैठ गई। पंचायत में दूल्हे ने मुर्गा बनकर माफी मांगी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।