Shahjahanpur Murder News: दिन में पत्नी को पीटकर घर से भगाया। उसे बेटा भी छीन लिया। रात में पति ने मासूम समेत चारों बच्चों का कत्ल कर दिया। फिर फंदे से लटक गया। गांव मानपुर चचरी में हुई इस जघन्य वारदात ने लोगों का दिल झकझोर दिया। पढ़िए शाहजहांपुर कांड की पूरी कहानी...
विज्ञापन
1 of 12
Shahjahanpur Murder Case: चारपाई पर लगा खून, घर में बिखरी पड़ीं बच्चों की चप्पलें
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के गांव मानपुर चचरी में एक युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों की निर्ममता से हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाले बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटा है। बृहस्पतिवार को सुबह आरोपी के पिता मकान के अंदर पहुंचे तो वारदात की जानकारी हुई। एक दिन ही पहले आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ। वह अपने मायके चली गई थी। बच्चों के मरने की खबर मिलते ही वह बदहवास हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एडीजी जोन रमित शर्मा और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने भी मौका मुआयना किया। अधीनस्थों से घटना की जानकारी की। पुलिस की शुरुआती जांच में जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने की वजह भी सामने आई है।
विज्ञापन
2 of 12
बच्चों के शव लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव में राजीव कठेरिया (36 वर्ष) अपनी पत्नी कांति देवी और बेटी स्मृति (13 वर्ष), कीर्ति (9 वर्ष), प्रगति (सात वर्ष) और बेटे ऋषभ (पांच वर्ष) के साथ रहता था। कांति देवी बुधवार को झगड़े के बाद बरेली के गांव करतोली स्थित अपने मायके चली गईं। घर में राजीव और चारों बच्चे थे।
विज्ञापन
3 of 12
राजीव के पिता पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला
राजीव के पिता पृथ्वीराज घर के बाहर झोपड़ी में रहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह पोते को चाय पीने के लिए बुलाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई बाहर नहीं निकला तो वह शौचालय के रास्ते अंदर गए तो मंजर देख चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे गए। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
4 of 12
चारपाई में लगा खून
- फोटो : अमर उजाला
बरामदे में खून से लथपथ चारों बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे। बताया गया कि चाकू से उनके गले काटे गए थे। कमरे में राजीव का शव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका हुआ था। सूचना पाकर एसपी राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। माना जा रहा है कि राजीव ने सोते समय बच्चों की हत्या की।
विज्ञापन
5 of 12
घटना के बाद घर के बाहर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
पिता पृथ्वीराज ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजीव और उसकी पत्नी कौशल्या उर्फ कांति बाइक से गांव आ रहे थे। भावलखेड़ा सीएचसी के पास ट्रॉली से बाइक टकरा गई थी। सिर पर चोट लगने के बाद से राजीव अजीब हरकतें करने लगा था। वह अपने आप से ही बातें करता रहता था। बगैर किसी वजह से झगड़ा करने लगता था।
विज्ञापन
6 of 12
Shahjahanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबर मिलते ही कौशल्या उर्फ कांति मायके से सीधे पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंची। बच्चों के शव देखकर वह बेसुध हो गई। होश आने पर बिलखने लगती। कौशल्या ने बताया कि बुधवार को पति उससे झगड़ा करने लगा था। कहने लगा कि घर से भाग जा। जब वह बेटे को ले जाने लगी तो उसने बेटा भी छीन लिया।
विज्ञापन
7 of 12
Shahjahanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कौशल्या ने बताया कि पति ने उसे पीटकर घर से भगा दिया। वह बेटी कीर्ति के स्कूल पहुंची और उससे साथ चलने को कहा। इस पर कीर्ति ने कहा कि मम्मी.. पापा आपको मारते हैं, मुझे थोड़ी मारेंगे। आप चली जाओ। बाद में वापस आ जाना। बेटी की यह बात याद कर कौशल्या बिलख पड़ी। परिजनों ने उसे संभाला।
8 of 12
परिजनों से जानकारी करते एडीजी और आईजी
- फोटो : अमर उजाला
जब बच्चे साथ नहीं गए तो कौशल्या अकेले ही मायके चली गई थी। उसने वहां पहुंचकर ससुर को कॉल किया। बच्चों और पति के बारे में पूछा। ससुर पृथ्वीराज के मुताबिक रात 12 बजे तक घर के अंदर सब सो रहे थे। इसके बाद वह झोपड़ी में सोने चले गए। सुबह जब चाय बनाने अंदर गए तो सबकी लाश मिलीं।
9 of 12
आईजी ने किया मौका मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
पिता के मुताबिक राजीव की शादी 15 साल पहले हुई थी। 14 साल तक सबकुछ ठीक चला। राजीव मेहनती और समझदार था। एक साल पहले उसके साथ एक्सीडेंट हो गया। सिर में चोट आई। इसके बाद वह मेंटली डिस्टर्ब रहने लगा। बरेली के मानसिक चिकित्सालय से उसका इलाज भी चला। दवा खाने तक ठीक रहता था।
10 of 12
राजीव के पिता पृथ्वीराज
- फोटो : अमर उजाला
पिता पृथ्वीराज बताते हैं कि राजीव के दिमाग में ब्लड जमा हो गया था। सीटी स्कैन कराया था, जिसमें पता चला कि वो बढ़ रहा था। एक साल से अवसाद में था। राजीव ऐसा कदम उठा लेगा, यह किसी ने नहीं सोचा था। जघन्य वारदात से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
11 of 12
घटना से ग्रामीण स्तब्ध
- फोटो : अमर उजाला
राजीव ने बहुत गलत किया- पूर्व प्रधान
पूर्व प्रधान दिनेश ने बताया कि राजीव की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जब इसकी मां बीमार हुई थी, तब रुपये न होने के कारण उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद राजीव के साथ हादसा हुआ, जिससे वह परेशान रहने लगा। इसको लगता था कि मेरे बच्चों को कौन पालेगा। शराब भी पीने लगा था। उसने बहुत गलत किया। ऐसा कदम उठाने से पहले सोचना चाहिए था। लोग मदद करते।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने परिजनों को बंधाया ढाढ़स
- फोटो : अमर उजाला
मानपुर चचरी गांव में हुई जघन्य वारदात के बारे में जिसने भी सुना और देखा वह सन्न रह गया। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों का ढाढ़स बंधाया। वहीं बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा और आईजी डॉ. राकेश सिंह ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। मृतकों के परिजनों से जानकारी की।