Shahjahanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
कहता था राजीव... सबको मारकर मर जाऊंगा
हादसे से पहले 14 साल तक राजीव पत्नी और बच्चों के साथ गरीबी के बावजूद हंसी-खुशी बसर करता था। कौशल्या के मुताबिक, पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ। पति बच्चों को बहुत चाहता था। हादसे के बाद उसका खुद पर नियंत्रण नहीं रह गया था। राजीव का व्यवहार अचानक से बदल जाता था। कौशल्या ने बताया कि वह अक्सर कहता था कि सबको मारकर वो खुद मर जाएगा। इस वजह से मन सशंकित रहता था लेकिन वह ऐसा कर ही देगा, इसका बिल्कुल यकीन नहीं था। कौशल्या ने बताया कि पति उससे सामान्य तौर पर झगड़ा नहीं करता था। कभी-कभी अचानक से झगड़ने लगता। इस पर कई बार पुलिस भी बुलानी पड़ जाती थी। पारिवारिक विवाद और राजीव की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पुलिस समझा-बुझाकर लौट जाती थी।