फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिनभर पिलाई शराब... रात में किया कत्ल, बहन के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, हाथ पर लगे खून से खुला राज

Wed, 14 May 2025 04:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Shahjahanpur News: शहबाजनगर चौकी क्षेत्र में बेहटा गांव निवासी कौशल उर्फ मंगल की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के शहबाजनगर चौकी क्षेत्र में बेहटा गांव निवासी कौशल उर्फ मंगल की चाकू से गोदकर हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक के आरोपी की बहन से प्रेम संबंध होने की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी घटना से मुकर गया, लेकिन फॉरेंसिक टीम के टेस्ट से हाथ पर निशान आने पर आरोपी ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया। 

12 मई की रात को 24 वर्षीय कौशल का शव खेत में पड़ा मिला था। प्रारंभ में पुलिस हादसा मान रही थी, लेकिन डॉक्टर ने चाकू से हमले की जानकारी दी। तब पुलिस ने अपनी जांच को शुरू किया। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार और सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू की। मामले में पिता सत्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने संतोष और उसके चाचा पुत्तू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच को शुरू किया। 

यह भी पढ़ें- UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
विज्ञापन

2 of 5
मंगल उर्फ कौशल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कौशल को पिलाई थी शराब
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। इसमें आरोपी संतोष और कौशल शराब की दुकान पर जाते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, उस दिन पूरे दिन कौशल को शराब पिलाई गई थी। इसके बाद रात में उसका कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बुधवार तड़के आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वह पहले घटना से इनकार करता रहा, पर बाद में फॉरेंसिक टीम ने वेजिडिन टेस्ट किया तो उसके हाथ पर रंग लग गया। इस पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

4 of 5
फॉरेंसिक टीम के टेस्ट से पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, आरोपी के हाथ पर घटना के बाद खून लग गया था, जिसे उसने धो दिया था। टेस्ट के दौरान उसके हाथ में रंग का निशान आ गया। इसके बाद आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसपी राजेश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी की बहन से मृतक के प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर संतोष विरोध करता था। गांव में चर्चा फैलने पर बदनामी होने पर आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें