राजीव का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पिछले माह हुआ था राजीव का तिलक
राजीव घर में पिता रामेंद्र सक्सेना, मां हंसमुखी, छोटी बहन सविता देवी, छोटे भाई प्रदीप, रोहित के साथ रहते थे। राजीव हरिद्वार की एक कंपनी में काम कर परिवार की गुजर बसर में मदद करता था। राजीव के मामा खुटार के गांव राठ निवासी अमित की शादी थी। राजीव हरिद्वार से सीधे मामा के घर राठ आया था। यहां से बरात में कियानपुर पड़री गए थे। राजीव के पिता रामेंद्र खेती करते हैं। राजीव की शादी खुटार में तय हुई थी। गोद भराई और तिलक की रस्म भी एक महीने पहले हो चुकी है। होली के बाद शादी होनी थी।