फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने ली मासूम की जान: गर्दन से लेकर सीने तक 15 गहरे जख्म, बेटी की हालत देख गश खाकर गिरे पिता

Sun, 24 May 2026 05:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। भाई को बुलाने खेत पर जा रही 11 साल की स्वालिया पर कुत्तों ने हमला कर दिया और उसे नोच-नोचकर मार डाला। लहूलुहान बच्ची की हालत देख परिजनों और लोगों का कलेजा कांप गया। उसके शरीर पर 15 गहरे जख्म थे।  
विज्ञापन
1 of 7
स्वालिया की मौत से परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के ककराकलां मोहल्ले की रहने वाली मासूम स्वालिया को करीब चार-पांच मिनट तक कुत्तों का झुंड नोंचता रहा। उसकी गर्दन से लेकर सीने तक करीब 15 गहरे जख्म हुए हैं। जब तक भाई उसे बचाने के लिए आया तब तक मासूम के शरीर पर इतने जख्म हो चुके थे कि उसकी जान ही चली गई। पिता, बेटी की हालत देखकर बेहोश हो गए। यह दर्दनाक घटना रविवार को सुबह हुई, जब स्वालिया अपने भाई को बुलाने जा रही थी। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और नोच-नोचकर उसे मार डाला। इस घटना ने मोहल्ले के लोगों का दिल झकझोर कर रख दिया। 
विज्ञापन

2 of 7
स्वालिया का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
सबकी लाडली थी स्वालिया 
सात भाई-बहनों में सबसे छोटी बेटी स्वालिया सबकी लाडली थी। हमेशा मुस्कुराने वाली स्वालिया को फोटो खिंचवाने का भी खूब शौक था। भाई अकराम और पिता नईम के साथ उनकी मदद के लिए वह लगभग रोजाना खेत पर जाया करती थी। रविवार को भी वह सुबह जल्दी जाग गई। पिता का हाथ पकड़कर घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर पहुंची।
विज्ञापन

3 of 7
ककराकलां में घूमते आवारा कुत्ते - फोटो : संवाद
कुत्तों के झुंड ने किया हमला 
खेत में सब्जी तोड़ने के दौरान पिता नईम ने उससे करीब दो सौ मीटर दूर स्थित दूसरे खेत से भाई इकराम को बुला लाने के लिए कहा। इसके बाद नईम अपने काम में लग गए। स्वालिया अकेले ही खेत की ओर चल दी। अभी आधे रास्ते में ही पहुंची थी कि अचानक 10-12 कुत्तों के झुंड ने घेर लिया।

4 of 7
बच्ची का शव ले जाते परिजन - फोटो : संवाद
गर्दन और सीने से नोचा मांस 
पहले उसने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया लेकिन मासूम झुंड के आगे बेबस साबित हुई। कुत्तों ने उसे नीचे गिरा दिया और उसकी गर्दन और सीने पर नोंचना शुरू कर दिया। हाथ-पैरों को भी नोंच डाला। चीखते हुए मासूम ने भाई को आवाज दी तो करीब सौ मीटर पर खेत पर काम कर रहे इकराम को अनहोनी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

5 of 7
स्वालिया का भाई भी घायल हुआ। - फोटो : संवाद
हड़बड़ाहट में भाई बाइक समेत गिरा 
वह बहन के लिए चिल्लाता हुआ बाइक से उसकी ओर आया। इस दौरान हड़बड़ाहट में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। चेहरे पर काफी चोट आने के बावजूद वह उठा और पास पड़े डंडे और ईंट-पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाने लगा। इस बीच करीब चार-पांच मिनट तक कुत्ते मासूम को नोंचते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
स्ट्रेचर पर बच्ची का शव लेकर जाते परिजन - फोटो : संवाद
बेटी की हालत देख पिता गश खाकर गिरे 
इस दौरान मासूम के सीने-गले पर कई गहरे जख्म हो गए। शोरशराबा सुनकर खेत पर काम कर रहे नईम बदहवासी में भागकर घटनास्थल पर आए। दिल के मरीज नईम ने जब दिल दहलाने वाला नजारा देखा तो गश खाकर गिर पड़े। इकराम ने उन्हें संभाला। इसके बाद नईम ने लहूलुहान बेटी को सीने से चिपका लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : संवाद
पिता लहूलुहान बेटी को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आखिरी हिचकियां ले रही स्वालिया को करीब दो घंटे बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सवा दो घंटे तक मासूम असहनीय पीड़ा से गुजरती रही। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें