फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी-भांजे के अवैध संबंध में मामा की हत्या: पत्नी ने पकड़े बलराम के पैर, भांजा रेतता रहा गला; हैरतअंगेज खुलासा

Fri, 30 Jan 2026 11:05 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)

सार

UP Crime News Today: पत्नी पूजा ने प्रेमी भांजे आदेश के साथ मिलकर पति बलराम की गला रेतकर हत्या कर दी। पूछताछ में पूजा ने पैर दबोचने और आदेश द्वारा गला रेतने की बात कबूली है। विस्तार से पढ़ें हत्या मामले का पूरा सनसनीखेज खुलासा-
विज्ञापन
1 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बलराम की हत्या के बाद हिरासत में ली गई पत्नी पूजा ने पूछताछ में पुलिस को रात में हुई वारदात की जानकारी दी। पूजा के अनुसार उसने पति के पैर दबोचे और आदेश ने पति का चाकू से गला रेत दिया था। उसके दो साथियों ने हाथ पकड़े थे।

 
विज्ञापन

2 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार पूछताछ में पूजा पुलिस को लगातार गुमराह करती रही और बार-बार बयान बदलती रही। पति की हत्या में फंसने के बाद वह अपने को बचाने के लिए पूरा आरोप आदेश पर मढ़ती रही। पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पहले बलराम से हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पति के भांजे आदेश से उसका प्रेेम प्रसंग एक साल पहले शुरू हुआ। इस दौरान आदेश ने कई बार पूजा से कहा कि वह मामा की हत्या कर देगा, इसके बाद वह आराम से उसके साथ रह सकती है। पूजा के अनुसार उसने हर बार आदेश को हत्या करने से मना किया।

4 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पूजा के अनुसार उनकी बड़ी पुत्री रात में गांव में कथा सुनने गई थी। इस कारण उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया, सोचा था कि पुत्री आकर दरवाजा बंद कर देगी। घर के बरामदे में बलराम चारपाई पर और वह पास में ही पुआल पर सोई थी। आदेश दो अन्य लोगों के साथ रात 12 बजे आया और दरवाजा खुला होने के कारण घर में घुस आया।
विज्ञापन

5 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पूजा के अनुसार आदेश अपने मामा की हर हाल में हत्या करना चाहता था। मजबूरन उसे भी साथ देना पड़ा। उसने पति के पैर दबोचे और दो अन्य लोगों ने हाथ पकड़ लिए। इसके बाद आदेश ने चाकू से पति का गला रेत दिया। इसके बाद आदेश और उसके साथी मौके से चले गए। पूजा के अनुसार आदेश के घर में घुसने के समय पति बलराम जाग रहा था और रजाई सिर पर ओढ़कर मोबाइल चला रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद जागकर काटी पूजा ने रात
पूजा ने पुलिस को बताया कि पति की हत्या के बाद उसे गहरा पछतावा हुआ। पूरी रात वह पति के शव के पास बैठी पछतावा करती रही। रात होने के कारण उसने किसी को पति की हत्या की जानकारी नहीं दी और खुद को फंसने से बचाने की बात सोचती रही। सुबह देवर राजू के आने पर उसने पति की हत्या की बात कहते हुए रोना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

7 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुताई का काम करता है आदेश
आदेश मजदूरी पर पुताई का काम करता है। वह फर्नीचर की एक दुकान पर भी पुताई करने जाता था। आदेश के पिता के पास केवल दो बीघा जमीन है। गांव में आदेश का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ, उसकी साफ-सुथरी छवि रही। पुलिस के पहुंचने पर लोगों को जानकारी हुई कि आदेश ने मामा की हत्या कर दी है तो सभी हैरत में पड़ गए।

8 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एक साल में तीन बार भांजे के साथ जा चुकी है पूजा
आदेश के गांव सलेमपुर डर्रा के एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि आदेश की मामी एक बार गांव आई थी। इस दौरान उसके आदेश से अवैध संबंध हो गए थे। इसके बाद पूजा आदेश के साथ रहने की जिद करने लगी। लोगों ने उसे बमुश्किल घर भेजा। 

9 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आदेश उसे फिर ले आया, तब भी लोगों ने पंचायत कर पूजा को घर भेज दिया। तीसरी बार आदेश के साथ आने पर पुलिस आकर पूजा को ले गई। पूजा ने पुलिस को बताया है कि वह एक बार आदेश से गर्भवती भी हो चुकी है, लेकिन गर्भपात करा दिया था। तीन बार भांजे के साथ जाने के बाद भी बलराम पूजा को साथ रखने के लिए तैयार हो गया था।

विज्ञापन

10 of 10
बलराम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एक कंपनी का कर्मचारी भी हिरासत में
बलराम ओपन जिम में इंटरलॉकिंग बिछाने का काम करता था। इसी से उसके परिवार की जीविका चलती थी। पुलिस ने सीतापुर के रहने वाले ओपन जिम लगाने वाली कंपनी के एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें