शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान में तीन दिन तक चलने वाले अमर उजाला गांव महोत्सव का शुक्रवार को भव्य आगाज हो गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन के पहले दिन मातृ शक्ति का अभिनंदन किया गया। समाज के विभिन्न कार्यक्षेत्र को अपनी आभा से आलोकित करने वालीं महिलाएं सम्मानित की गईं। शाम को देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अमर उजाला गांव महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर अर्चना वर्मा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी संजय कुमार ने प्रथम पूज्य गणपति के समक्ष दीप जलाकर किया। आर्य महिला डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद महिला ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यों में अग्रणी महिलाओं के सामाजिक संगठनों, आशा वर्कर, महिला कांस्टेबल, राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स आदि का भी सम्मान हुआ।
विज्ञापन
2 of 9
दीप प्रज्वलित करतीं महापौर अर्चना वर्मा व भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक साथ है। मौजूदा दौर में हर क्षेत्र में महिलाएं कामयाबी की बुलंदियों को छू रही हैं। सरकार भी महिलाओं के स्वावलंबन और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने अधिकारों को पहचानने लगी हैं। पहले देखने में आता था कि आरक्षित पदों पर महिलाएं आसीन तो हो जाती थीं, लेकिन पर्दे के पीछे पुरुष ही कार्य देखते थे। महिलाओं के अधिकारों का हनन होता था। आज महिलाएं आगे आकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को पहचान रहीं हैं। यहां पर आईं महिला प्रधान इसका उदाहरण हैं। कई महिला प्रधान काफी कम उम्र की हैं।
विज्ञापन
3 of 9
महापौर अर्चना वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना न घर चलता है और न समाज प्रगति कर सकता है। महिलाओं का शाहजहांपुर में जिस तरह वर्चस्व बढ़ा है, उससे सभी गौरवान्वित हैं। आज हर सरकारी योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई है। संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी, जिस क्षेत्र में महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई, उसे उन्होंने बखूबी निभाया है। जिस तरह से शिक्षा का स्तर महिलाओं में बढ़ा है, उससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ी है। देश की उन्नति में महिलाओं की बराबर भागीदारी है।
4 of 9
गांव महोत्सव में शामिल हुए शहरवासी
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन संजय पांडेय ने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार ने हर योजना में हिस्सेदारी रखी है। आवश्यकता है कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें और उन्हें हासिल करने का प्रयास करें। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि विनीत मिश्रा, विनोबा सेवा आश्रम से विमला बहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 9
गांव महोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित किया गया
- फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिला सम्मान
आशा वेलफेयर एसोसिएशन से अध्यक्ष कमलजीत कौर, क्रांति देवी, रमनदीप कौर, पुष्पा, सुनील कुमारी, रीना, ओमर वैश्य महिला परिषद की सोनिया गुप्ता, नीलम गुप्ता, रम्मन गुप्ता, रश्मि गुप्ता, समर्पण संस्था की डॉ.संगीता मोहन, मीतू अग्रवाल, रीना, यूनिटी संस्था की एकता अग्रवाल, रेखा मोदी, राष्ट्रीय सेविका समिति की अनुराधा आर्य, अंजू शुक्ला, श्रद्धा श्रीवास्तव, रेखा पाठक, इनरव्हील क्लब की नीलम गुप्ता, पूनम टंडन, रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग से डॉ. नमिता सिंह, विम्मी सैनी, मीनू गुप्ता, अनीता सिंह, लायंस क्लब सहेली से पूनम टंडन, ज्योति गुप्ता, डॉ. आंचल कौशल, अंतरराष्ट्रीय खत्री सभा से कोमल खन्ना, आरती खन्ना, आर्य महिला डिग्री कॉलेज की एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रानू दुबे व ऋतु दुबे, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की सोनल शर्मा, सदर बाजार थाने की महिला सिपाही पूजा, नीतू मलिक, काजल शर्मा व राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स रेनू मित्रा और मीरा नागर, कवियत्री सुमन पाठक, विनोबा सेवा आश्रम की कमला सिंह, महिला किसान बरतारा पुष्पा देवी, फूला देवी, पप्पी व सुनीता।
विज्ञापन
6 of 9
अमर उजाला गांव महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
इनका है सहयोग
मुख्य सहयोगी हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड, पावर्ड बाई डाबर कूल किंग आयुर्वेदिक ठंडा तेल आदि।
ये हैं अन्य सहयोगी
सुमित्रा डीएस मोटर्स, केडी मोटोकॉर्प, कॉमर्शियल टोयोटा, अलीबाबा टेलीकॉम, सिद्धि विनायक होंडा, एनएमटी निसान, आईपीएल बायोलॉजिकल, सॉलिस ट्रैक्टर, वनीत टीवीएस, नंदा ब्रदर्स, शाहजहांपुर नगर निगम, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, वन विभाग, जिला पंचायत, जिला समाज कल्याण विभाग, उपकृषि निदेशक, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला उद्यान विभाग, गन्ना विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग।
विज्ञापन
7 of 9
हीरो बाइक के स्टॉल पर जानकारी करतीं विधायक सलोना कुशवाहा व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खरीदारी करने पर मिल रही छूट
दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के मुख्य सहयोग से अमर उजाला गांव महोत्सव में कंपनी विशेष ऑफर के तहत नई एचएफ डीलक्स की बुकिंग करने पर 31 मार्च तक कुल 31 सौ रुपये और नई सुपर स्पलेंडर एक्स टेक की बुकिंग पर आठ से दस मार्च तक कुल 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यहां आप दोनों वाहनों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। टेस्ट ड्राइव करके अनुभव भी ले सकते हैं।
8 of 9
कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने का महोत्सव
जिले के किसी भी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अमर उजाला की ओर से जीआईसी के क्रीड़ा मैदान में दस मार्च तक लगने वाले गांव महोत्सव में एक अच्छा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नंबर 9760863195, 9760771297 पर संपर्क कर सकते हैं।
महिला ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
इन महिला ग्राम प्रधानों का हुआ सम्मान
परौर से मुन्नी देवी कुशवाहा, निगोही से कांति देवी, बलविंदर कौर, भावलखेड़ा से माया देवी, गीता देवी, राजबेटी, जैतीपुर से प्रधान फूलमती, कल्पना, जलालाबाद से मंजू शर्मा, मिर्जापुर से किरन देवी, प्रेमा देवी, खुटार से कु. रेखा देवी, कु. प्रिया, पुवायां से प्रिया सैनी, सावित्री देवी, अल्हागंज से आरती देवी, दीपा, तिलहर से अनामिका गुप्ता, सिंधौली से पूनम गुप्ता, प्रीति कश्यप आदि।