Shahjahanpur News: गनपतपुर गांव निवासी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार सुबह शराब के लिए रुपये देने से इन्कार करने पर पहले पत्नी राधा देवी का डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। फिर अपने पिता पर हमलावर हो गया। उन्हें बचाने आई मां की हत्या कर दी।
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव गनपतपुर में मां मैना देवी की भाला मारकर हत्या करने वाले आरोपी बेटे विनोद कुमार को जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को बेटी पलक के खाते में यूनीफार्म के लिए आए 12 सौ रुपये शराब के लिए निकलवाने को लेकर विवाद हुआ था। पौत्री पलक को बचाने आने के दौरान विनोद अपने पिता भाईलाल पर हमलावर हो गया था। इस बीच मां मैना देवी के आने पर उसने भाला व ईंट मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने अपने भाई विपिन की पत्नी कुसुमा व गांव के एक व्यक्ति पर भी हमला किया था। गांव के लोगों ने उसे पकड़कर खंभे से बांध दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, विनोद अपनी मां व पिता से मकान नहीं बनवाकर देने पर खुन्नस रखता था।
विज्ञापन
2 of 6
मृतका के घर में रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
गनपतपुर गांव निवासी भाईलाल का बड़ा पुत्र विनोद उनके पास ही रहता था। दूसरे नंबर का बेटा विपिन अलग घर में रहता है। तीसरा भाई प्रदीप पानीपत में काम करता है। बताते हैं कि विनोद पिता से अलग मकान बनवाकर देने की मांग कर रहा था। बेटे के शराबी प्रवृत्ति का होने के कारण भाईलाल को उसके द्वारा जमीन बेच दिए जाने का डर था। बुधवार की शाम को विनोद शराब पीकर आया तो पत्नी राधा को पीट दिया। शाम को परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कराकर उसे सुला दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार सुबह चार बजे विनोद जागा और नशा उतरने पर फिर से शराब के लिए रुपये मांगने लगा। पत्नी राधा के इन्कार करने पर कक्षा सात में पढ़ने वाली बेटी पलक के खाते में आए यूनिफॉर्म के रुपये देने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर मकान से भाला लेकर बाहर कुर्सी डालकर बैठ गया। दोपहर तीन बजे पलक खेत से लौटी तो जनसेवा केंद्र चलने के लिए कहने लगा।
4 of 6
आरोपी विनोद, मृतका मैना देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बेटी ने कुछ देर बाद चलने की बात कहकर टाला तो विनोद ने गुस्से में आकर उसे पीट दिया। तभी भाईलाल आ गए और पलक को बचाने लगे। इतने में विनोद अपने पिता पर हमलावर हो गया। उन्हें भाला लेकर दौड़ा लिया। भाईलाल की नातिन सुमन ने बताया कि नाना के बाहर जाने के दौरान नानी मैना देवी आ गईं। तब उसने नानी के ऊपर भाले से हमला कर मार डाला।
विज्ञापन
5 of 6
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जो सामने आया, उसके ऊपर किया हमला
मां की हत्या के बाद विनोद पर खून सवार हो गया। उसके जो सामने आया, उस पर हमलावर हो गया। शोर-शराबा सुनकर छोटे भाई विपिन की पत्नी कुसुमा देवी भी दौड़कर आ गईं। विनोद ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर बाहर की ओर भागा तो सामने ही राधेश्याम दिख गए। उनको भी भाला मारा, जो उनकी शर्ट को भेदते हुए पार निकल गया। वे बमुश्किल बचे।
पिता बोले- बेटे पर सवार हो जाती है गर्मी
हत्या की वारदात के बाद भाईलाल ने बताया कि बेटे के हमलावर होने के बाद वह घर के बाहर भाग गए। उन्हें नहीं पता कि किस चीज से मैना देवी की हत्या की। बोले कि विनोद के दिमाग में गर्मी सवार हो जाती थी। विनोद के परिवार में पत्नी राधा के अलावा नौ साल का पुत्र पवनेश, सात साल की पलक और पांच साल का अवनेश है। खेती से ही परिवार का खर्चा चलता है।