फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल, तापमान और बढ़ा

Tue, 07 Jun 2022 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
Gorakhpur Weather - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में मौसम का तापमान बढ़ रहा है। रविवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस रहा तो सोमवार को बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। राहगीरों का हाल तो बेहाल हो गया है। बाहर निकले लोग  गमछा, छतरी, टोपी, चश्मा सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम करने के बावजूद धूप से बच नहीं पा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Gorakhpur Weather - फोटो : अमर उजाला।
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में  पड़ रही भीषण गर्मी कष्टदायक साबित हो रही है। दोपहर में हवा गर्म चल रही है। इससे सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार होने की वजह से लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे ही सूरज आग उगलने लग रहा है। सड़क पर चलने वाले लोग चश्मा, गमछा और सिर पर कपड़ा बांधे बिना घर से नहीं निकल रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 5
धूप से बचाव के लिए छाता लगाकर जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं और युवतियां छाता और अन्य व्यवस्थाओं के साथ आवश्यक काम होने पर घर से बाहर निकल रही हैं। पशु-पक्षियों भी गर्मी से परेशान हैं। जो लोग घरों में रह रहे हैं वह भी भीषण गर्मी से परेशान हैं। पंखे-कूलर काम नहीं कर रहे हैं। गर्मी के कारण स्कार्फ, चश्मा, टोपी की बिक्री बढ़ गई है।

 

4 of 5
सिर पर अंगौछा डालकर धूप से खुद को बचाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
घर में रहने पर प्यास बुझाने के लिए लोग प्याऊ, कोल्डड्रिंक और गन्ना रस की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। शहर के राम उग्रह, चंद्रिका लाल ने कहा कि गर्मी नेजीना मुहाल कर दिया है। अभी जून का पूरा महीना बाकी है और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेज धूप में बचाव करती युवती। - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे का कहना है कि डिहाइड्रेशन से बचने व घर से बाहर रहने वाले लोग बार-बार तरल व ठंडा पेय पदार्थ का सेवन अवश्य करें। पूरी बांह का कपड़ा पहने और संभव हो तो चेहरे को ढक कर चले। अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकले। जरूरी हो तो सुबह और शाम ही निकलें, इससे गर्मी से बच सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें