संभल में डाकखाना रोड पर बंद बाजार
- फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में की गई ड्रोन कैमरे से निगरानी
बृहस्पतिवार से ही पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आया। सीओ संतोष कुमार और कोतवाल रेनू सिंह ने भारी पुलिस के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र लक्ष्मण गंज, सीकरी गेट, पजाया, जारई गेट, संभल गेट आदि क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। तमाम घरों की छतों पर ईंट पत्थर रखे मिले। जिससे पुलिस ने तत्काल गृह स्वामियों ने छतों से ईंट पत्थर हटवाए। साथ ही आगे से छतों पर ईंट पत्थर नहीं रखने की नसीहत दी। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य मोहल्लों में ई-रिक्शा से अलाउंसमेंट कराया। जिसमें सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही बाहरी लोगों को घर में न रुकने की अपील की।