फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा में सनसनीखेज खुलासा: अफसरों के सामने महिलाओं ने किया था पथराव, निशाने पर थे डीआईजी-डीएम और एसपी

Wed, 27 Nov 2024 04:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल हिंसा में डीआईजी, डीएम और एसपी पर महिलाओं समेत उपद्रवियों ने सुनियोजित पथराव किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व ड्रोन वीडियो से चेहरों की पहचान शुरू की है। बवाल से पहले सीसीटीवी तोड़ने से घटना को योजनाबद्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
गोली चलाता उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला

संभल हिंसा के बाद जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पीआरओ और दो अन्य सिपाहियों पर हमले की सूचना पर पहुंचे डीआईजी, डीएम और एसपी पर सबसे पहले महिलाओं ने पथराव किया था। इसके बाद अन्य लोगों ने भी पत्थर फेंके थे।

विज्ञापन

2 of 5
मौके से बरामद हथियार दिखाते एसपी केके विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

यह बात अधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान बताई। कहा कि हिंदूपुरा खेड़ा में जब वह फोर्स के साथ पहुंचे थे तो तीन महिलाओं ने छतों से पुलिस पर पथराव किया। इसके अलावा अन्य लोग भी छतों से पथराव कर रहे थे। इसलिए तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर भी नहीं मिली है।

विज्ञापन

3 of 5
संभल में बवाल - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने कहा कि उपद्रवियों की पहचान कराई जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से 11 वीडियो जारी किए गए हैं। इसमें पांच वीडियो ड्रोन कैमरे, तीन कैमरे और तीन सीसीटीवी कैमरों के वीडियो हैं। इसमें उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद उपद्रवियों के चेहरे साफ भी दिखाई दे रहे हैं और मास्क भी लगाया हुआ है।

4 of 5
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला
यह उपद्रवी बवाल से पहले कैमरों को क्षतिग्रस्त करते हैं और फिर बवाल करते हैं। ड्रोन कैमरे भी तोड़ने के लिए पथराव किया लेकिन कैमरे तक पत्थर नहीं पहुंचा। अलग अलग वीडियो में अलग चेहरे दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जामा मस्जिद के आसपास के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sambhal Masjid Survey Dispute - फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि सभी चेहरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बवाल से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ने से पूरी आशंका है कि घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें