फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: भगोड़े शारिक साटा के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज, अब होगी कुर्की के साथ परमानेंट वारंट की कार्रवाई

Thu, 27 Nov 2025 04:54 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
1 of 8
संभल हिंसा का मुख्य आरोपी शरिक साटा - फोटो : संवाद
संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में शामिल दीपा सराय निवासी शारिक साटा के खिलाफ एसआईटी के दो विवेचकों ने धारा 209 बीएनएस के तहत नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कार्रवाई तब की जाती है जब भगोड़ा घोषित होने के बाद भी आरोपी न्यायालय में पेश नहीं होता है। इसके बाद ही कुर्की और परमानेंट वारंट की कार्रवाई आगे बढ़ती है।
विज्ञापन

2 of 8
संभल हिंसा - फोटो : संवाद
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शारिक साटा के दीपा सराय स्थित घर पर एसआईटी ने बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किया था। 30 दिन की अवधि पूरी होने के बाद भी वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। इसके चलते जांच अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

3 of 8
Sambhal violence - फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि शारिक साटा के खिलाफ मुख्य अपराध संख्या 340/24 और 306/24 में हत्या, बवाल की साजिश व अन्य गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। इंस्पेक्टर सत्यविजय सिंह और इंस्पेक्टर रजनीश कुमार विवेचना कर रहे हैं। इन दोनों विवेचक के द्वारा ही नोटिस चस्पा किया गया था। अब रिपोर्ट दर्ज कराई है।

4 of 8
Sambhal violence - फोटो : संवाद
एसपी ने बताया कि शारिक साटा के गिरोह के सदस्य मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें मुल्ला अफरोज के खिलाफ एनएसए के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। शारिक साटा ने इन्हीं तीन गुर्गों को हथियार उपलब्ध कराए थे और बवाल में गोली चलवाई थी।
विज्ञापन

5 of 8
Sambhal violence - फोटो : संवाद
जिसमें आम लोगों की जान गई थी। जबकि 28 पुलिसकर्मी और एक एसडीएम घायल हुए थे। मालूम हो बवाल में पांच लोगाें की जान गई थी। जिसमें चार हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। एक मृतक के परिजनों ने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
संभल हिंसा के एक साल पूरा होने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी - फोटो : संवाद
हथियार, नकली नोट और सोने की तस्करी से भी जुड़ा है साटा
वाहन चोरी के मामले से चर्चा में आया शारिक साटा अब हथियार, नकली नोट और सोने की तस्करी में भी सक्रिय है। वाहन चोरी कराने के लिए गिरोह चलाता है। इस समय दुबई में रहने की सूचना पुलिस के पास है। इसके चलते ही परमानेंट वारंट और उसके बाद इंटरपोल की मदद से उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
संभल पुलिस - फोटो : संवाद
कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस भी वाहन चोरी के मामले में वारंट लेकर पहुंची थी। दिल्ली पुलिस भी कुर्की की कार्रवाई कराने की तैयारी में है। हालांकि इससे पहले संभल पुलिस की कार्रवाई हो सकती है। एसपी का कहना है कि उसके गिरोह से जुड़े कौन लोग हैं इसकी छानबीन भी लगातार जारी है।
विज्ञापन

8 of 8
संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई। - फोटो : अमर उजाला।
शारिक साटा के खिलाफ 60 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दो मामले और दर्ज किए गए हैं। अब कुर्की की कार्रवाई की जाएगी और परमानेंट वारंट भी जारी होगा। लुकआउट नोटिस पहले से ही जारी है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें