संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए उपद्रव में प्रशासन सख्त कदम उठाने की बात कह रहा है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने उपद्रवियों की पहचान कर नुकसान की भरपाई और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। सभी चेहरों की पहचान के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए 24 नवंबर के उपद्रव को लेकर प्रशासन भी सख्त रूख अपनाएगा। जहां एक ओर सरकारी व गैरसरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जानी तय है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि उपद्रवियों ने आम लोगों का भी काफी नुकसान किया गया है। सरकारी संपत्ति को भी क्षति पहुंचाई है। इस सभी नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
2 of 9
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
आगे कहा कि उपद्रव करने वाले सभी चेहरे पहचान कराए जा रहे हैं। इन सभी उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि यह उपद्रवी याद रखेंगे और फिर कभी उपद्रव करने की हिम्मत भी नहीं जुटा सकेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इसलिए हर चेहरे की पहचान कराने की कार्रवाई को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिसके बाद सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
3 of 9
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
साजिशकर्ताओं तक पहुंचना ही हमारी प्राथमिकता : कमिश्नर
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में साजिशकर्ता कौन है। इस सवाल का जवाब पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तलाश रहे हैं। कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने रविवार को लोकनिर्माण विभाग के गेस्टहाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सिर्फ साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि बवाल के पीछे जो साजिशकर्ता हैं उनको बेनकाब किया जाए।
4 of 9
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
उनके खिलाफ सबूत एकत्र किए जाएं। ताकि सख्त कार्रवाई फिर की जा सके। आगे कहा कि उपद्रवियों को तो गिरफ्तार किया ही जाएगा लेकिन उनके गिरफ्तार करने की हमें जल्दी नहीं है। हमारा प्रयास साजिशकर्ताओं तक पहुंचने का है। इसी बिंदु पर छानबीन जारी है। बताया कि बवाल के साजिशकर्ताओं तक पहुंचने से पूरी घटना की तस्वीर सामने आ जाएगी। इसके बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
5 of 9
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
कमिश्नर ने बताया कि 24 नवंबर को हुए बवाल में 30 आरोपी ही गिरफ्तार हुए हैं। पहचान करने की कार्रवाई जारी है। पोस्टर भी चस्पा किए जाएंगे लेकिन उससे पहले प्रक्रिया को पूरा किया जाना बाकी है। कमिश्नर ने कहा कि आम लोगों द्वारा भी उपद्रवियों की पहचान के लिए मदद की जा रही है लेकिन उसकी पड़ताल कर रहे हैं। जिससे कोई किसी को रंजिशन न फंसा दे। जो निर्दोष है उसको नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए पूरी एहतियात के साथ ही उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
6 of 9
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई तय : एसपी
सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी है। यदि किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट की तो पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके लिए एसपी ने सोशल मीडिया सेल को सक्रिय किया हुआ है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी की जा रही है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से इंटरनेट सेवा को बंद करा दिया गया था। शुक्रवार की शाम से इंटरनेट सेवा बहाल है।
विज्ञापन
7 of 9
संभल पहुंची न्यायिक जांच आयोग की टीम
- फोटो : संवाद
इसके बाद से ही सोशल मीडिया सेल को निगरानी के लिए सक्रिय किया हुआ है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर नजर रखी जा रही है। बताया कि दो लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। उन दोनों ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
8 of 9
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल
- फोटो : संवाद
इसी तरह किसी ने भी अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट, वीडियो या फोटो शेयर किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसलिए जनसंवाद कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और जो कोई भी अफवाह फैलाए उसकी सूचना पुलिस को दी जाए। जिससे उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
आगजनी की घटना भी जामा मस्जिद के पीछे सड़क पर की गई थी। इसमें कार व बाइकों को उपद्रवियों ने फूंक दिया था। इस दौरान बिजली विभाग के केबल में भी आग लग गई थी। बिजली विभाग द्वारा सर्वे कर दो लाख रुपये की क्षति का आकलन किया है। इसी मामले में एसडीओ शहर द्वारा सरकारी केबल को जलाने के आरोप लगाते हुए अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। एसडीओ ने बताया कि तहरीर दी गई है। पुलिस की ओर से भी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है।