फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल हिंसा: उपद्रव में 1.5 करोड़ का नुकसान, वसूली करने की तैयारी में प्रशासन, आरोपियों की ऐसे की जा रही पहचान

Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में 1.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें निजी और सरकारी संपत्तियां शामिल हैं। राजस्व विभाग ने सवा करोड़ से ज्यादा का नुकसान बताया। प्रशासन ने उपद्रवियों से भरपाई की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
1 of 7
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हुए बवाल में 1.5 करोड़ का नुकसान किया गया था। इसका आकलन हो गया है। अब बवालियों से नुकसान की वसूली की जाएगी। संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान करीब ढाई घंटे हुआ था। उपद्रवियों ने वाहनों को फूंक दिया था और तोड़फोड़ की थी। निजी व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। प्रशासन द्वारा आकलन कराया गया।

विज्ञापन

2 of 7
संभल में पथरबाजी - फोटो : संवाद
जिसमें परिवहन विभाग की ओर से 20.21 लाख रुपये का नुकसान होने का आकलन किया गया था। वहीं राजस्व विभाग की ओर से किए गए आकलन में सवा करोड़ से ज्यादा का नुकसान सामने आया है। मालूम हो जो बवाल के दौरान नुकसान किया गया है उसकी भरपाई उपद्रवियों से प्रशासन कराएगा। इसमें सरकारी व गैरसरकारी संपत्ति को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
परिवहन विभाग ने चार कार और पांच बाइक के नुकसान का आकलन किया है। भरपाई की प्रक्रिया शुरू करने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों द्वारा बवाल के बाद ही स्पष्ट किया गया था कि भरपाई उपद्रवियों से ही की जाएगी। 

4 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस - फोटो : संवाद

संभल में मिले विदेशी कारतूस व खोखे की जांच करेंगे विशेषज्ञ

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल में विदेशी कारतूसों का प्रयोग किया गया। जिसकी पुष्टि पाकिस्तान और अमेरिका के कारतूस मिलने के बाद हो चुकी है। छानबीन के दौरान मिले विदेशी कारतूसों की जांच अब बैलिस्टिक्स विशेषज्ञ करेंगे। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने सीलबंद कर कारतूसों को भेजा दिया है।

विज्ञापन

5 of 7
संभल में बरामद हुआ पाकिस्तान में बना कारतूस - फोटो : संवाद
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि तीन और चार दिसंबर को जामा मस्जिद के नजदीक मोहल्ला कोटगर्वी में टंकी रोड पर पाकिस्तान निर्मित 9एमएम का एक खोखा और एक कारतूस मिला था। इसी तरह 315 बोर का एक खोखा और एक कारतूस अमेरिका निर्मित मिला था। दो खोखे .32 बोर के भी मिले थे। दूसरे दिन 7.65 बोर और 315 बोर के दो कारतूस और दो खोखे मिले थे। यह भी अमेरिका निर्मित थे।
विज्ञापन

6 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस - फोटो : संवाद
.32 बोर के खोखे भी विदेशी होने का अंदेशा है। इसके लिए ही सभी कारतूस और खोखे बैलिस्टिक्स विशेषज्ञों के पास जांच के लिए भेजे गए हैं। इससे पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि यह कारतूस कहां से आए हैं और इनके इस्तेमाल की समय अवधि क्या है। बताया कि रिपोर्ट मिलने में समय लगता है। रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संभल में मिले पाकिस्तान में बने कारतूस - फोटो : संवाद
मालूम हो बवाल के दौरान पुलिस पर पथराव और फायरिंग की गई थी। इसमें पांच लोगों की जान भी गई थी। 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस उपद्रव करने वाले 41 उपद्रवियों को जेल भेज चुकी है। जबकि नखासा और कोतवाली में सात एफआईआर दर्ज हैं। जिसमें सांसद जियाउर्रहमान बर्क व विधायक के बेटे सुहेल इकबाल समेत 40 नामजद व 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। उपद्रवियों की तलाश फुटेज के आधार पर की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें