फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence: उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई, पाबंद किए लोगों से होगी वसूली, मौतों की न्यायिक जांच के आदेश

Mon, 25 Nov 2024 08:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/संभल
विज्ञापन
1 of 11
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला
जामा मस्जिद के नजदीक से शुरू हुए बवाल ने शहर की आधी आबादी को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। जगह जगह उपद्रवियों ने आगजनी की और तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। गली मोहल्ले और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पुलिस और प्रशासन के पास ऐसे वीडियो और फोटो हैं। जिसमें वह बवाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला
इन उपद्रवियों ने जो सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। उसकी वसूली भी इन्हीं उपद्रवियों से की जाएगी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि उपद्रव के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसका आकलन कराया जा रहा है। इसके बाद जो भी धनराशि आकलन रिपोर्ट के आधार पर तय होगी उसकी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा जिन लोगों को पाबंद किया गया था। उनसे भी वसूली की जाएगी। 42 लोगों को नोटिस तामील कराए गए थे। इनमें जिनकी भी भूमिका बलवे में रही है। उन सभी से वसूली होनी है। प्रशासन अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रहा है।

4 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

डिप्टी कलक्टर करेंगे न्यायिक जांच

संभल में बवाल के दौरान हुई मौतों की न्यायिक जांच होगी। रविवार की देर रात को ही डिप्टी कलक्टर मुख्यालय दीपक कुमार चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। घटना कैसे हुई, क्या-क्या नुकसान हुआ और मौत किन कारणों से हुई है। इन जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच होनी है। प्रशासन के रिकॉर्ड में चार लोगों की मौत दर्ज है लेकिन पांच लोगों की जान गई है।

विज्ञापन

5 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन उन्हीं मौत को अपने रिकॉर्ड में शामिल किए हुए है जिन लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। हयातनगर निवासी रोमान के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। डीएम ने बताया कि न्यायिक जांच में बवाल की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

मौत के जिम्मेदार एसडीएम और सीओ: मस्जिद प्रबंधन 

जामा मस्जिद में हुए विवाद और हिंसा के मामले में मस्जिद प्रबंधन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीएम वंदना मिश्रा और सीओ अनुज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

7 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

अवैध सर्वे का आरोप

जफर अली ने कहा कि मस्जिद का हालिया सर्वे कोर्ट के आदेश पर नहीं, बल्कि जिला अधिकारी के निर्देश पर कराया गया। उन्होंने इसे अवैध बताया और कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन किया।

8 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

वजूखाने से पानी निकालने पर विवाद

अली ने आरोप लगाया कि एसडीएम वंदना मिश्रा ने वजूखाने का पानी निकालने पर जोर दिया, जबकि डीएम और एसपी ने केवल गहराई नापने की सलाह दी थी। पानी निकालने के बाद बाहर जमा भीड़ को लगा कि मस्जिद की खुदाई की जा रही है, जिससे भ्रम और तनाव फैल गया।

9 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

लाठीचार्ज और फायरिंग के आरोप

अली ने सीओ अनुज कुमार पर भीड़ को उकसाने और लाठीचार्ज का आदेश देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पुलिस ने भीड़ पर गोली चलाई, जिसे मैंने अपनी आंखों से देखा। जफर अली ने हिंसा और चार लोगों की मौत के लिए एसडीएम और सीओ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की अपील की।

10 of 11
sambhal jama masjid case - फोटो : अमर उजाला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हिरासत में जफर अली

प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद पुलिस ने जफर अली को हिरासत में ले लिया। रविवार को जामा मस्जिद पर सर्वे को लेकर तनाव के बीच हिंसा भड़क उठी। गोलीबारी और पथराव में पांच लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए, जिनमें एसडीएम रमेश चंद्र भी शामिल हैं। पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और सात एफआईआर दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन

11 of 11
sambhal jama masjid controversy - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि यह सर्वे एक याचिका के बाद किया गया, जिसमें दावा किया गया था कि जामा मस्जिद का स्थान पहले एक हरिहर मंदिर था। कोर्ट के आदेश पर मस्जिद का सर्वे मंगलवार से शुरू हुआ था और रविवार को टीम फिर से जांच के लिए पहुंची थी। घटना के बाद से संभल में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें