फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal violence: जामा मस्जिद बवाल के दो केसों में चार्जशीट जल्द, सांसद बर्क और विधायक का बेटा भी है आरोपी

Wed, 30 Apr 2025 06:35 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में जामा मस्जिद बवाल के 12 में से 10 मामलों में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। दो केसों की विवेचना अंतिम चरण में है। इनमें सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। कमेटी सदर जफर अली एडवोकेट को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 7
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

संभल की जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में दो मुकदमों में पुलिस जल्द कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी। दोनों मुकदमों की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। इनमें से एक मुकदमे में सपा सांसद सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल नामजद आरोपी हैं। बवाल को लेकर संभल और नखासा थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें से 10 में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।

विज्ञापन

2 of 7
संभल हिंसा - फोटो : संवाद
इसी एफआईआर में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस छानबीन में उनकी भूमिका भी बवाल में शामिल पाई गई थी। इसके चलते उन्हें 23 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके बाद से वह जेल में बंद हैं। 24 नवंबर को जामा मस्जिद के नजदीक से बवाल शुरू हुआ था। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में बवाल हुआ था। गोली चलने के साथ ही आगजनी और पत्थरबाजी हुई थी।
विज्ञापन

3 of 7
संभल हिंसा - फोटो : संवाद
तोड़फोड़ की गई थी। पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें चार मामले अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुए थे। हत्या के मामले में पुलिस शारिक साठा गिरोह के मुल्ला अफरोज, गुलाम और वारिस को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शारिक साठा भी आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ भी चारों हत्याओं की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल हो गई है।

UP: मुरादाबाद हादसे में एक परिवार के 3 लोगों की मौत, जान गंवाने वालों में पति-पत्नी और बेटी शामिल, सीट में चिपकी लाशें

4 of 7
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद
इसके अलावा बवाल और तोड़फोड़ व पुलिस से लूट के मामले समेत 10 एफआईआर में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी हैं। अब दो मामले की विवेचना चल रही थी। वह भी लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

5 of 7
दीपा सराय का शारिक साठा - फोटो : अमर उजाला
बवाल की साजिश शारिक साटा ने की थी
दीपा सराय निवासी शारिक साटा देश का बड़ा वाहन चोर है। दिल्ली पुलिस के अनुसार वह दाऊद इब्राहिम की डी गैंग और पाकिस्तान की खुफिया इकाई आईएसआई के संपर्क में भी रहता है। नकली नोट के मामले में भी आरोपी बनाया गया था। संभल बवाल की साजिश भी शारिक साठा ने दुबई में रहते हुए तैयार की।

गुर्गों को हथियार मुहैया कराए और विदेशी कारतूस भेजे। एसपी का कहना है कि शारिक साठा की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। न्यायालय से भगोड़ा घोषित कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

6 of 7
जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : बर्क ट्वविटर
सांसद पर है भड़काऊ भाषण देने का आरोप
जामा मस्जिद के नजदीक हुए बवाल में एक मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर भीड़ को भड़काने का आरोप है। इस मुकदमे में कई सौ अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। हालांकि इसमें एक ही गिरफ्तारी अभी तक हुई है। अन्य आरोपियों की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संभल हिंसा - फोटो : संवाद

74 उपद्रवियों का सुराग नहीं लगा
बवाल में 74 उपद्रवी ऐसे चिन्हित किए गए थे जिनके फोटो और वीडियो सामने आ गए थे। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर इन पोस्टर को चस्पा किया और इनाम दिए जाने की भी घोषणा की थी लेकिन पोस्टर में दिखने वाले किसी भी आरोपी का सुराग नहीं लगा है। पुलिस अभी भी इन आरोपियों की तलाश में लगी है। सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम भी दिए जाने की घोषणा है। साथ ही पहचान गोपनीय रखने की भी बात पुलिस द्वारा इन पोस्टर में लिखी गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें