फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal Violence Update: 50 बवाली और चिह्नित... अब तक 300 की हो चुकी पहचान, 250 के पोस्टर पुलिस कर चुकी जारी

Sun, 01 Dec 2024 11:46 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल बवाल में पुलिस ने 300 उपद्रवियों की पहचान की है, जिनमें 50 को शनिवार को चिह्नित किया गया। 250 उपद्रवियों के पोस्टर पहले ही जारी किए जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

शहर को बवाल से सुलगाने वाले बवालियों की पहचान में पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। शनिवार को पुलिस ने 50 और बवाली चिह्नित किए हैं। अब 300 बवालियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस 250 बवालियों के पोस्टर पहले ही जारी कर चुकी है। जल्द ही जारी किए गए पोस्टर चौराहों और तिराहों पर चस्पा किया जाएगा।

विज्ञापन

2 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि वीडियो और फोटो के माध्यम से लगातार बवालियों की पहचान की जा रही है। बताया कि शनिवार को 50 और बवालियों को चिह्नित किया गया है। इनके भी पोस्टर जारी किए जाएंगे। बताया कि 250 बवालियों की पहले ही पहचान हो चुकी है। जिससे अब चिह्नित किए गए बवालियों की संख्या 300 हो गई है।
विज्ञापन

3 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
चिह्नित किए गए सभी बवालियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मालूम हो 24 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे जामा मस्जिद पर बवाल किया था। इसमें पांच आम नागरिकाें की जान गई और 19 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। यह बवाल नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में भी हुआ था।

4 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
बवाल में शामिल पुलिस ने तीन महिला समेत 27 उपद्रवी गिरफ्तार किए थे। जिनकी निशानदेही पर मोबाइल, तमंचे, पुलिस से लूटा गया सामान भी बरामद किया था। एसपी ने कहा कि हमें आम लोगों का सहयोग मिल रहा है। हम सभी उपद्रवियों की जल्द ही पहचान करने के बाद गिरफ्तार कर लेंगे। कहा कि बवाल में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिह्नित करने के लिए पुलिस टीमें लगातार जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

5 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
संभल बवाल से संबंधित तीन वीडियो सामने आए हैं। जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इन वीडियो शामिल लोगों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। -आंजनेय कुमार सिंह, कमिश्नर, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन

6 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
संभल बवाल में शामिल रहे उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। संभल में अब पूरी तरह से शांति है। एहतियातन पुलिस बल तैनात है। -मुनिराज जी, डीआईजी
विज्ञापन

7 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

पुलिस बोली, वीडियो में दिख रहे  हैं भीड़ को उकसाने वाले लोग

24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल के शनिवार को पुलिस की ओर से जारी एक वीडियो में दावा किया गया है कि कुछ युवा पुलिस को ललकारने के साथ ही भीड़ को उकसा रहे हैं। वीडियो में कई वह चेहरे स्पष्ट दिख रहे हैं, जिन्होंने बवाल कराने का काम किया है। यह वीडियो जामा मस्जिद के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रविवार की सुबह 8: 55 बजे का है।

8 of 10
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद
वीडियो में कुछ युवा हैं जो भीड़ को पीछे से आगे बुला रहे हैं और धक्का देकर आगे भेज रहे हैं। इसके बाद वह पुलिस की ओर हाथ उठाते दिख रहे हैं।  इस दौरान कुछ नारेबाजी भी की गई है। जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। रविवार की सुबह हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई और 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। बाद में इसी तरह का बवाल दोपहर में नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में हुआ था।

9 of 10
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

जुनावई पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन किए चेक

संभल में हालात भले ही सामान्य हो गए हों, लेकिन पुलिस-प्रशासन सतर्कता बरत रहे हैं। पुलिस संभल में प्रवेश करने वाले रास्तों पर चेकिंग कर रही है। संभल जिले में बाहरी लोगों का प्रवेश रोकने के लिए शनिवार को जुनावई पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो बाइक सवारों पर एमबी एक्ट की धारा में कार्रवाई की।

विज्ञापन

10 of 10
संभल में हिंसा - फोटो : संवाद

एसआई राम वीरेश यादव ने बताया कि संभल हिंसा को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। लोगों से संपर्क कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि बाहरी लोगों की घुसपैठ क्षेत्र में रोकने के लिए लोग पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें