संभल में मिली मूर्तियां
- फोटो : संवाद
नगर पालिका के ईओ मणिभूषण तिवारी ने बताया कि एजेंटी तिराहा, खग्गू सराय के अलावा मोहल्ला कोर्टगर्वी और खग्गू सराय की मस्जिद में बंद कुएं मिले हैं। अभी तक खग्गू सराय, आलम सराय, कोटगर्वी, एजेंटी तिराहा, चमन सराय में मिले कुएं की खोदाई और सफाई कराई जा रही है। इन सभी को पालिका की ओर से संवारा जाएगा।