मोहल्ला लक्ष्मणगंज में बावड़ी की पूरी इमारत तलाशने के लिए बुधवार को भी खोदाई का काम जारी रहा। करीब 30 फीट नीचे तक खोदाई हो चुकी है। वहीं, बावड़ी में सीढि़यों के सामने से कुएं की तलाश में चल रहा खोदाई का काम गैस निकलने पर दोपहर के समय रोक दिया गया। दूसरी ओर से कुएं की तलाश में चल रही खोदाई शाम पांच बजे तक जारी रही।