खाना के इंतजार में खड़ी खिलाड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
उधर, इस मामले में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच अधिकारी बनाया है। उन्हें जांच करते हुए जरूरी तथ्यों के साथ तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया है। उन्हीं के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने अनिमेष सक्सेना से पूछताछ की। कुछ जगह की कबड्डी खिलाड़ी भी बुलाई गई थीं, जिनसे भी उन्होंने भोजन के बारे में पूछा। उन्होंने खेल अधिकारी से प्रतियोगिता में शामिल हुई सभी टीमों के कोच के नंबर उपलब्ध कराने को कहा है।