फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चाचा 30 फीट गहरे गड्ढे से निकाल रहे थे ईंटें, भतीजा चाय लेकर पहुंचा; अचानक धंसी मिट्टी और दब गए दोनों

Sat, 15 Aug 2026 09:56 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

किसान राजेंद्र शनिवार को एक मजदूर के साथ अपने खेत पर नलकूप के गहरे गड्ढे से ईंटें निकलवा रहे थे। ऊपर से करीब पांच फीट तक ईंटें निकालने के बाद दोनों अंदर नीचे उतरकर ईंटें उखाड़ रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 6
गड्ढे में दब गए चाचा-भतीजे, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के चिराऊ गांव में शनिवार की शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां खेत में बने नलकूप (ट्यूबवेल) के करीब 30 फीट गहरे गड्ढे से पुरानी ईंटें निकालते समय अचानक मिट्टी की ढांग (दीवार) धंस गई। इस भयावह हादसे में 48 वर्षीय किसान राजेंद्र और उनके 12 वर्षीय मासूम भतीजे गौरव की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन

2 of 6
मिट्टी निकालते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
मजदूर के बाहर निकलते ही ढही मिट्टी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किसान राजेंद्र शनिवार को एक मजदूर के साथ अपने खेत पर नलकूप के गहरे गड्ढे से ईंटें निकलवा रहे थे। ऊपर से करीब पांच फीट तक ईंटें निकालने के बाद दोनों अंदर नीचे उतरकर ईंटें उखाड़ रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मलबे में दब गए चाचा-भतीजे
इसी दौरान राजेंद्र का भतीजा गौरव अपने चाचा के लिए खेत पर चाय लेकर पहुंच गया। राजेंद्र ने अपने साथ काम कर रहे मजदूर को गड्ढे से बाहर जाकर चाय लाने के लिए कहा। जैसे ही मजदूर गड्ढे से बाहर आया, अचानक 30 फीट गहरे गड्ढे की भारी मिट्टी भरभरा कर ढह गई। इस दौरान गड्ढे के अंदर मौजूद राजेंद्र और ऊपर किनारे पर खड़ा 12 वर्षीय गौरव भी मिट्टी के साथ गड्ढे में जा गिरे और दोनों मलबे में बुरी तरह दब गए।

4 of 6
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसा होते ही मजदूर ने जोर-जोर से शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही बड़गांव पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और जेसीबी मशीन भी घटनास्थल पर पहुंच गई और युद्धस्तर पर रेस्क्यू शुरू किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
करीब ढाई घंटे बाद मिला चाचा
कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने राजेंद्र को अचेत अवस्था में मलबे से बाहर निकाला। उन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस से नानौता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
रात में मिला भतीजे का शव
राजेंद्र को निकालने के बाद, जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर मासूम गौरव की तलाश जारी रही। रात करीब सवा आठ बजे पुलिस ने उसे भी अचेत हालत में बाहर निकाल लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। बचाव कार्य के दौरान और घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें