फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे पर हंगामा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिरासत में; 10 पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 28 Sep 2026 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बवाल हो गया। पुलिस ने महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और दस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
1 of 6
कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान बैनर को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़े फटने की बात सामने आई। पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को हिरासत में लेने के साथ दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
 
विज्ञापन

2 of 6
कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
बैनर को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
प्रदर्शन के दौरान बैनर को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं के कपड़े फटने की भी बात सामने आई।

विज्ञापन

3 of 6
कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पहले सदर बाजार, फिर गागलहेड़ी ले गई पुलिस
पुलिस ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पहले उन्हें थाना सदर बाजार ले जाया गया। बाद में पुलिस कार्यकर्ताओं को थाना गागलहेड़ी ले गई। देर शाम तक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने में जमा रहे।

4 of 6
कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस पदाधिकारी मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

5 of 6
कलक्ट्रेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इमरान मसूद और शाहनवाज खान पहुंचे
मामले की जानकारी मिलने पर सांसद इमरान मसूद, एमएलसी शाहनवाज खान समेत कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरासत में लिए गए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कलक्ट्रेट पहुंचने को लेकर पुलिस से उलझे कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
दस के खिलाफ प्राथमिकी
पुलिस ने मामले में दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। देर शाम तक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें