फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस: जोश के साथ रक्तदान कर रहे शहरवासी, इन जिलों में अमर उजाला की ओर से लगे शिविर

Fri, 01 Oct 2021 12:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आज पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सभी जिलों में आज यानी शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक रक्तदान किया जाएगा।

सहारनपुर में एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आज स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने किया। साथ ही उन्होंने रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। इस दौरान जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. आभा वर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सहारनपुर में अब तक कुल 60 यूनिट रक्तदान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
रक्तदान करते शहरवासी। - फोटो : amar ujala
बिजनौर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आज स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष केंद्र चौधरी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण प्रकाश पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

3 of 5
शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : amar ujala
इसके बाद उन्होंने रक्तदान करने वाले महादानियों को स्मृति चिन्ह भी वितरित किए। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन को भी रक्तदान सिविर लगवाने के लिए स्मृति चिन्ह दिया गया। जिले में कुल 50 यूनिट रक्तदान हुआ।

4 of 5
शहरवासियों ने किया रक्तदान। - फोटो : amar ujala
बागपत जनपद के अमीनगर सराय में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आज स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डीएम राजकमल यादव ने किया। साथ ही उन्होंने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र भी दिए। बताया गया कि जिले में कुल 55 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुजफ्फरनगर में रक्तदान शिविर। - फोटो : amar ujala
वहीं मुजफ्फरनगर में कुल 61 यूनिट रक्तदान हुआ। कपड़ों की फेरी करने वाले गांव काकड़ा निवासी लोकेंद्र कुमार ने 15वीं बार रक्तदान किया। बताया गया कि मेरठ यूनिट में कुल 402 यूनिट रक्तदान हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें