यूपी एटीएस
- फोटो : सोशल मीडिया
नदीम युवाओं का नेटवर्क भी कर रहा था तैयार
देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त नदीम कई युवाओं को भी अपने साथ शामिल करना चाहता था। इसके लिए उसने पश्चिमी यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित अनेक राज्यों में अपना नेटवर्क मजबूत किया था। कई युवा आरोपी के संपर्क में रहे हैं। नदीम के संपर्क में रहे युवा और लोग भी एटीएस एवं पुलिस की रडार पर आ गए हैं।
खुफिया विभाग को नहीं थी भनक, एटीएस ने पकड़ा तो चला पता
एक बार फिर जनपद का खुफिया विभाग फेल साबित हुआ है। कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव कुंडाकला निवासी मुहम्मद नदीम लंबे समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से जुड़ा था। वह देश विरोधी साजिश रच रहा था, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। अब एटीएस की कार्रवाई के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए तो हड़कंप मचा है।