फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: तवे का हत्था टूटने तक सिर पर करता रहा वार, बेटियां बचाने आईं तो उन पर भी चिल्लाया, पड़ोसी को किया घायल

Mon, 28 Oct 2024 04:44 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक महिला का पति के लिए देर से खाना बनाना महंगा पड़ गया। यहां खाना बनाने में देर करने पर एक व्यक्ति ने तवे से पत्नी की हत्या कर डाली। पढ़ें कैसे जरा सी बात पर हैवान बना पति।
विज्ञापन
1 of 5
पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नकुड़ कस्बे के मोहल्ला जोगियान में खाना बनाने में देरी होने से गुस्साए पति ने तवे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद मौके से भाग रहे आरोपी पति को पकड़ने गए पड़ोसी पर भी तवे से वार कर उसे भी घायल कर दिया। हालांकि इसके बाद लोगों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। 

मोहल्ला जोगियान निवासी इबने अली उर्फ इब्बन गाड़ियों की डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था, जो कुछ दिन पहले छोड़ दिया। रविवार दोपहर बाद अपनी पत्नी शहनाज (40) के साथ देर से खाना बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। 

यह भी पढ़ें: UP: मदरसों के बाद अब मकतबों का रिकाॅर्ड खंगालेगी ATS, संदिग्ध गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहा है सहारनपुर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने माैके पर ही दम तोड़ा, पड़ोसी हुआ घायल
पति पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि इबने अली ने रसोई में रखा तवा उठाकर शहनाज के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। एक के बाद एक कई वार किए गए, जिससे शहनाज की मौके पर ही मौत हो गई। मां को मृत देखकर बेटी सोनम और आलिया ने शोर मचा दिया, जिस पर पड़ोसी वहां पर आ गए। 

इसी बीच वहां से भाग रहे आरोपी इबने को पड़ोसी जमीर अहमद ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। हालांकि बाद ने भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर सीओ एसएन वैभव पांडेय समेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राथमिक पूछताछ में आया कि शहनाज से खाना बनाने में देरी हो गई थी, जिस पर गुस्से में आकर आरोपी ने तवे से हमला कर दिया था।

यह भी पढ़ें: UP: मदरसों के बाद अब मकतबों का रिकाॅर्ड खंगालेगी ATS, संदिग्ध गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहा है सहारनपुर
 
विज्ञापन

3 of 5
घायल पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
सिर पर था खून सवार, तवे का हत्था टूटने तक करता रहा वार
मोहल्ला जोगियान में पत्नी शहनाज की हत्या करने वाले आरोपी इबने अली के सिर पर खून सवार था। तवे का हत्था टूटने तक वार करता रहा। जिस समय पड़ोसी  और पुलिस वहां पहुंची तो चारों तरफ खून ही खून था।  

शहनाज के सिर बीच से फटा हुआ था। मकान के बाहर ही वह तवा भी पड़ा था, जिससे ताबड़तोड़ वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा गया था। बताया जा रहा है कि जिस तवे से हत्याकांड को अंजाम दिया कि उस पर लकड़ी का हत्था लगा हुआ था, जिसे पकड़कर वार किए जा रहे थे। 

4 of 5
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घर की पहली मंजिल पर की वारदात, तवा लेकर नीचे भागा, पड़ोसी पर भी किया वार
पहली मंजिल पर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथ में तवा लेकर नीचे उतारा। उसे डर था कि कोई पकड़ न ले। हुआ भी वही, जब पड़ोसी जमीर अहमद ने हौसला दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, तभी आरोपी ने उसके सिर पर भी तवे से वार किया। हालांकि गनीमत रही कि जमीर की जान बच गई। 

जिस निर्दयता से हत्याकांड हुआ उससे देखकर यह भी चर्चा हो रही कि इसके पीछे खाना देरी से बनाने की बजाय कोई और कारण तो नहीं है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चिल्लाने पर बेटियों को दी धमकी
मां की चीख सुनकर बेटी सोनम और आलिया कमरे से बाहर भागकर आई। वहां पर मां को मृत हालत में खून से लथपथ देखकर दोनों चिल्ला उठीं। उन्होंने पड़ोसियों को मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन आरोपी पिता ने उन्हें चुप रहने के लिए कहा। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी। पड़ोसियों को आता देखकर आरोपी वहां से भागने लगा था, तभी पकड़ा गया। 

पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में खाना बनाने में देरी की बात सामने आई है। फिलहाल पूछताछ जारी है। -सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें