फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics:बरसाती नदियों में बाढ़ से बिगड़े हालात, कई गांवों का कटा संपर्क, जान जोखिम में डाल मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Wed, 03 Aug 2022 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर में बरसाती नदियों में आईं बाढ़। - फोटो : amar ujala
शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की बरसाती नदियों में बाढ़ आ गई। इसके चलते कई गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कटा रहा। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को जाने वाले श्रद्धालु भी जान जोखिम में डालकर देवी के दर्शनों को पहुंच सके।

बुधवार की सुबह नौ बजे के लगभग सिद्धपीठ शाकंभरी देवी स्थित शाकंभरी खोल में अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को पुलिस ने भूरादेव पर ही रोक दिया। लेकिन कुछ श्रद्धालु नहीं माने और अपने वाहनों को भूरादेव पर ही सड़क किनारे खड़ा कर पैदल ही नदी पार की।
विज्ञापन

2 of 5
बरसाती नदी में बाढ़। - फोटो : amar ujala
हालांकि इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार लाउडस्पीकर पर तेज पानी में न जाने की चेतावनी दी जाती रही। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने पर ही भूरा देव पर रुके श्रद्धालु माता के दर्शनों को जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
बाढ़ आने से फंसे श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
वहीं दूसरी ओर मिर्जापुर-सुंदरपुर हाईवे पर गांव शाहपुर गाड्ड़ा की नदी में पानी का तेज बहाव आने से सुंदरपुर-मिर्जापुर सड़क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। वाहन चालक पानी कम होने का इंतजार करते रहे। पानी कम होने के बाद ही वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सके।

4 of 5
बरसाती नदी में बाढ़। - फोटो : amar ujala
नदियों में बाढ़ आने से ग्रामीणों की उपजाऊ भूमि में लगातार कटाव हो रहा है। ग्रामीणों की बहुत सी जमीन पानी के कटाव से नदी में समा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरसाती नदी में बाढ़। - फोटो : amar ujala
शाहपुर गाड्डा की नदी के बीच से जा रही बिजली लाइन के खंभे तिरछे होने के बाद नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। किसान देवी सिंह चौहान, बॉबी चौहान, रिड़कु आदि ने बिजली के खंभों को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें