फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: BSP सांसद की फैक्टरी से मिली हार्ड डिस्क, 24 घंटे से जारी आयकर की कार्रवाई, खुलेंगे बड़े राज

Wed, 04 Jan 2023 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के लिंक रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान आवास के बाहर आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। बताया गया कि सांसद के एक आवास पर ताला लगा हुआ है, जबकि सांसद के दूसरे आवास पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में लगे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे आयकर विभाग की पांच टीमों ने आइटीबीपी के जवानों के साथ छापे की कार्रवाई शुरू की थी, जो दूसरे दिन भी जारी है।



जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें हरियाणा और दिल्ली से आई हैं। दोनों आवास के अलावा बसपा सांसद की हरोड़ा स्थित फैक्टरी और ऑफिस पर छापे की कार्रवाई चल रहा है। वहीं जिन स्थानों पर आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी हैं उसे पूरे क्षेत्र को आईटीबीपी के जवानों ने घेरा हुआ है। आवास व फैक्टरी की छतों पर भी हथियारों से लैस जवान तैनात हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दूसरे दिन भी दिल्ली और देहरादून से आई आयकर विभाग की टीम उनके तीन आवास, दफ्तर और फैक्टरी पर डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान सांसद समेत सभी परिजनों और कर्मचारियों को घरों, दफ्तर और फैक्टरी से बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

3 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरु की थी। आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास की घेराबंदी कर रखी है।

4 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
हरोड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट पर जांच-पड़ताल जारी रही। आयकर विभाग की टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी हैं। प्लांट मे कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंगलवार देर रात प्लांट से बाहर जाने दिया गया। देर रात बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियों को प्लांट के अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
देर रात्रि तक चली जांच के बाद बुधवार सुबह फिर से टीम जांच पड़ताल में जुटी रहीं। इस दौरान किसी को भी प्लांट से बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। टीम की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के जवान पूरी रात ड्यूटी में खडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आयकर विभाग की छापेमारी - फोटो : Amar ujala
बताया गया है कि टीम ने प्लांट से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए है। प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरो की हार्ड डिस्क भी अपने कब्जे में ले ली है। वही टीम लगातार प्लांट प्रबंधन से फैक्टरी के एचआर समेत तीन लोगों को मौके पर बुलाने को कह रही है, लेकिन प्रबंधन तीन लोगों को मौके पर नहीं बुला पाया है। बताया गया है कि प्लांट के ये तीन लोग टीम के सामने आते हैं तो कई महत्वपूर्ण सुराग टीम को मिलने की संभावना है लेकिन प्रबंधन लगातार इस बारे में अनभिज्ञता जता रहा है। फिलहाल छापे की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें