फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: हादसे ने लील लीं चार जिंदगियां, पलक झपकते ही उजड़ गए चार परिवारों के चिराग

Sat, 03 Sep 2022 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर में हादसा। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर जनपद के बेहट में लापरवाही और तेज रफ्तार ने पलक झपकते ही चार लोगों की जिंदगी को लील लिया। पल भर में हंसते खेलते युवक मौत के ग्रास बन गए। युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है।

फोर्स गाड़ी के चालक की जल्दबाजी और बाइक सवार युवकों की यातायात नियमों की अनदेखी उनकी जिंदगी पर भारी पड़ी। मामा के यहां गांव के ही शौकीन के साथ नगला झंडा आए बुरहान और शामिर शुक्रवार की शाम अपने ममेरे भाई तनवीर के साथ बाइक पर हथिनीकुंड बैराज घूमने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें क्या मालूम था, कि वह वापस नहीं लौट सकेंगे। बुरहान, शामिर और तनवीर की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

2 of 5
सहारनपुर हादसा। - फोटो : amar ujala
वहीं शौकीन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। फोर्स गाड़ी में सवार मजदूर अमित की मौत की खबर ने उसके परिवार को भी झकझोर कर रख दिया है। दो वक्त की रोटी के लिए घर से दूर जा रहे अमित की मौत उसके परिवार के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन

3 of 5
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
12 दिन में 11 की मौत
12 दिन में क्षेत्र में 11 लोगों की जान सड़क हादसे में जा चुकी है। 21 अगस्त को बेहट कोतवाली क्षेत्र में आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की जल्दबाजी में वैन सामने से आ रहे खनिज से भरे ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें मिर्जापुर के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। 

4 of 5
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
यदि वैन चालक आदिल थोड़ा संयम बरतते हुए ध्यान से वाहन को ओवरटेक करता तो शायद हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
इसके दो दिन बाद ही जाटोवाला में सड़क पार कर रही महिला को कार ने टक्कर मारी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार की शाम हुए हादसे में चार लोगों की जिंदगी लापरवाही और तेज रफ्तार की भेंट चढ़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें