फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले की व्यवस्था ध्वस्त: सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में अचानक आई बाढ़, रात भर फंसे रहे श्रद्धालु, देखिए तस्वीरें

Fri, 07 Oct 2022 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
रातभर फंसे रहे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बुधवार रात आई बाढ़ से नवरात्र मेले की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात भर 100 से ज्यादा श्रद्धालु सिद्ध पीठ क्षेत्र में फंसे रहे। गनीमत रही कि बाढ़ आने से पहले पुलिस ने उद्घोषणा करा खोल खाली करने की चेतावनी दे दी थी, जिससे सभी सुरक्षित रहे। बाढ़ आने पर श्रद्धालुओं ने धर्मशालाओं एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। वहीं गुरुवार को दिन भर जिला पंचायतकर्मी रास्तों और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते रहे।

बाढ़ आने की सूचना पर एसडीएम बेहट दीपक कुमार, सीओ मुनीष चंद्र, तहसीलदार प्रकाश सिंह भी रात में ही सिद्धपीठ पहुंचे। उन्होंने भूरा देव पर ही श्रद्धालुओं को रोके रखा। इन दिनों सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी में मेला चल रहा है। मेला लगने से पूर्व ही शाकंभरी खोल में आने वाली संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने खोल में दुकानें नहीं लगने दी थीं।
विज्ञापन

2 of 5
फंसे रहे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
बुधवार की रात्रि 9:30 पर अचानक बाढ़ आ गई और मेले में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि शिवालिक पहाड़ियों पर खराब मौसम को देखते हुए मेला इंचार्ज प्रमोद गौतम एवं शाकंभरी चौकी इंचार्ज सतेंद्र यादव ने नौ बजे ही शाकंभरी खोल को खाली करने का सायरन बजा उद्घोषणा कर श्रद्धालुओं को खोल छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की थी।
विज्ञापन

3 of 5
शाकंभरी में आई बाढ़। - फोटो : amar ujala
बाढ़ से सिद्धपीठ में 100 से भी ज्यादा श्रद्धालु फंसे थे, जिन्होंने वहीं पर धर्मशालाओं एवं दुकानदारों के पास शरण ली।

4 of 5
शाकंभरी में आई बाढ़। - फोटो : amar ujala
दुकानदारों ने बताया कि शाकंभरी खोल में देर रात्रि एक बजे के लगभग पानी कम हुआ। सिद्धपीठ में जिला पंचायत द्वारा लगाए गए अस्थायी पुल, शिवालिक पहाड़ी के किनारे बनाया हुआ नाला बह गया। जिसको सुबह जिला पंचायत के अधिकारियों ने पहुंचकर दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रातभर फंसे रहे श्रद्धालु - फोटो : amar ujala
बाढ़ के बावजूद दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु 
सिद्धपीठ शाकंभरी में बाढ़ आने के बाद भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा एवं विश्वास कम नहीं हुआ। शारदीय नवरात्र की एकादशी पर श्रद्धालुओं ने महामाई के दर्शन किए और देश एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालु सिद्धपीठ पहुंचने शुरू हो गए थे और खोल के पानी को पार कर बाबा भूरा देव के मंदिर में मत्था टेककर मां के दर्शनों को पहुंच रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें