भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर बुधवार शाम को जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
बता दें कि बुधवार शाम चंद्रशेखर देवबंद की गांधी कॉलोनी से लौटते वक्त जानलेवा हमला किया गया था। हमलावरों ने कार से निकलकर चंद्रशेखर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसमें एक गोली उनकी कमर को छूती हुई निकल गई। हमले में गोली लगने से उनकी कार का शीशा भी चकनाचूर हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में चंद्रशेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम को उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है। आगे तस्वीरों में देखें किस इरादे से हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
2 of 6
चंद्रशेखर पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर सहारनपुर की गांधी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अजय कुमार की माता की तेहरवीं में शामिल होने आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी फॉर्च्यूनर कार से लौट रहे थे। उनके साथ कार में जिला पंचायत सदस्य कारी नौशाद और महक सिंह सहित कई पदाधिकारी भी बैठे थे। इसी दौरान उन पर हमला हुआ।
विज्ञापन
3 of 6
चंद्रशेखर पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि फ्लाईओवर के नीचे यूनियन तिराहे के पास कार सवार बदमाशों ने उनपर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उनके पेट को दाईं ओर छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। हाईवे पर फायरिंग से अफरा तफरी मच गई।
4 of 6
चंद्रशेखर पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
गोलियां चलते ही चंद्रशेखर व उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। वे घायल चंद्रशेखर को अस्पताल लेजाने लगे तो कुछ समर्थकों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कार में सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
चंद्रशेखर पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक जांच में सामने आया कि चंद्रशेखर पर हमला करने वाले दो लोग थे, जबकि तीसरा व्यक्ति कार चला रहा था। बदमाशों की कार का नंबर हरियाणा का था। भीम आर्मी के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक बौद्ध के मुताबिक स्टेट हाईवे पर जानकारी करने पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में सवार दो लोगों ने चंद्रशेखर पर फायरिंग की, जबकि एक व्यक्ति कार चला रहा था।
गुरुवार को जहां जिला अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए भाजपा व आसपा समर्थकों का तांता लगा रहा। वहीं पहलवान बजरंग पूनिया व साक्षी मलिक ने भी उनका हाल जाना। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी ट्वीट कर घटना को निंदनीय बताया है। वहीं राकेश टिकैत ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद पर हमला कायराना हरकत है। प्रदेश सरकार दोषियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करे।