फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों पर भड़के आजम: जेल से निकलते ही ईडी का शिकंजा, गाड़ी में बैठने से इनकार, अब्दुल्ला की रिहाई पर आतिशबाजी

Sat, 31 Oct 2026 07:59 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा होकर घर रवाना हो गए। उनकी रिहाई पर समर्थकों ने आतिशबाजी की। वहीं, आजम खां को जेल से बाहर आते ही ईडी की टीम अपने साथ ले जाने लगी तो वह अधिकारियों पर भड़क गए और वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।  
विज्ञापन
1 of 5
आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद शनिवार शाम को सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई के दौरान जेल के बाहर काफी गहमागहमी रही। जेल से बाहर आते ही आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान आजम ईडी के अधिकारियों पर भड़क गए और वाहन में बैठने से इनकार कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक - फोटो : संवाद
काफी देर तक घटनाक्रम को लेकर जेल के बाहर हलचल बनी रही। उधर, आजम खां को ईडी की टीम के साथ जाता देख समर्थकों ने कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, अब्दुल्ला आजम के जेल से रिहा होकर घर रवाना होने पर समर्थकों ने आतिशबाजी की। शनिवार को आजम खां और अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर सुबह से ही रामपुर जेल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक - फोटो : संवाद
दोनों की रिहाई की सूचना पर बड़ी संख्या में समर्थक और परिचित जेल के बाहर पहुंच गए। भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जेल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दोनों के रिहाई परवाने जारी कर दिए थे।

4 of 5
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक - फोटो : संवाद
जमानत की शर्तें पूरी करने के लिए आजम खां की ओर से 3.50 लाख और अब्दुल्ला आजम की ओर से 2.75 लाख रुपये जमा कराए गए थे। इसके बाद रिहाई परवाने जेल प्रशासन में दाखिल कर दिए गए थे। शनिवार को जेल से रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब्दुल्ला आजम बाहर आए और अपने घर के लिए रवाना हो गए। उनकी रिहाई पर समर्थकों ने खुशी जताई और आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामपुर में आजम खां की रिहाई से पहले माैके पर जुटे समर्थक - फोटो : संवाद
दूसरी ओर आजम खां को लेने के लिए ईडी की टीम जेल पहुंची थी। रिहाई के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले जाने लगी तो आजम खां ने अधिकारियों के सामने विरोध जताया और वाहन में बैठने से इनकार कर दिया। इस दौरान समर्थकों ने ईडी के खिलाफ नारे लगाए। बाद में ईडी की टीम आजम खां को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। जेल के बाहर इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें