फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अफेयर और मर्डर...बच्चे गए थे स्कूल, प्रेमी ने सीमा को नृशंसता से काटा; आखिर क्यों की पंचायत मित्र की हत्या

Sun, 21 Dec 2025 08:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

यूपी के रायबरेली में राज मिस्त्री ने महिला की हत्या कर खुद भी जान दे दी। बच्चे स्कूल गए थे, महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के पीछे प्रेम संबंध की चर्चा है।
विज्ञापन
1 of 9
raebareli murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूपी के रायबरेली के लालगंज के भिचकौरा गांव में शनिवार दोपहर पंचायत मित्र सीमा (35) की गड़ासे से गला काटकर हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी राजगीर मिस्त्री राम सुमेर ने भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की चर्चा है।

राजेंद्र पासवान की पत्नी सीमा पंचायत मित्र के पद पर कार्यरत थीं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनका शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला। गले का आधा हिस्सा कटा था। पास ही हत्या में प्रयुक्त गड़ासा पड़ा था। घटना के समय सीमा के तीनों बच्चे स्कूल गए थे। 
 
विज्ञापन

2 of 9
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन पर पड़ा था सीमा का खून से सना शव
घर में सीमा के अतिरिक्त दूसरा सदस्य मौजूद नहीं था। सीमा के जेठ रमेश के मुताबिक उन्होंने दोपहर में गांव के राम सुमेर (45) को घर से भागते देखा था। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ घर में गए, तो सीमा का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। कुछ ही देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। 

 
विज्ञापन

3 of 9
जानकारी लेते एएसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी बीच पता चला कि प्राइमरी स्कूल के पास सरसों के खेत में राम सुमेर मरणासन्न पड़ा है। पुलिस राम सुमेर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार राम सुमेर ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा कि वह जहरीला पदार्थ क्या था। 

4 of 9
मौके पर पड़ा गड़ासा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राजगीर मिस्त्री ने आखिर क्यों की पंचायत मित्र की हत्या
पंचायत मित्र सीमा की हत्या व राजगीर राम सुमेर की मौत से गांव में सन्नाटा है। ग्रामीणों के अनुसार राम सुमरे व पंचायत मित्र के बीच नजदीकी काफी समय से थी। पंचायत तक बात पहुंची, लेकिन राम सुमेर के कदम नहीं रुके। वह अक्सर सीमा के घर पहुंच जाता था। अब सवाल यह है कि जब दोनों में इतनी नजदीकी थी, तो फिर किस कारण से सीमा की निर्मम हत्या की। दोनों में तकरार किस बात पर हुई।
विज्ञापन

5 of 9
आरोपी राम सुमेर की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आखिर क्या मामला था जो राम सुमेर सीमा की हत्या के लिए मजबूर हुआ। ये सवाल पुलिस के लिए भी पहेली बने हैं। यही कारण है कि पुलिस ने हत्या के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जांच को पुख्ता करने के लिए स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की भी मदद ली है। ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत मित्र और राम सुमेर के बीच कई वर्षों से नजदीकी थी।
 
विज्ञापन

6 of 9
लालगंज में सीमा की मौत के बाद मासूम बच्चों को ढांढस बंधाते पारिवारीजन व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि राम सुमेर ने सीमा की हत्या कर दी, वह भी निर्मम तरीके से। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत मित्र का पति पुणे में रहकर नौकरी करता है। करीब एक माह पहले ही वह काम के लिए बाहर गया था। इस बीच राम सुमेर का सीमा के घर आना-जाना बढ़ गया था।
विज्ञापन

7 of 9
हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना से संतोष कुमारी का बुरा हाल
राम सुमेर की पत्नी संतोष कुमारी पति की हरकतों से परेशान थीं। उन्होंने बताया कि पति अक्सर मारपीट करते थे। वह घर और परिवार की परवाह नहीं करते थे। कई-कई दिनों तक घर से गायब रहते थे। सीमा की हत्या के बाद पति की ओर से आत्महत्या की जानकारी पर उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया। संतोष कुमारी ने बताया कि इस घटना ने उनके तीन बेटों रितेश, अमितेश और आयुष का जीवन बर्बाद कर दिया। अमितेश हाल ही में अग्निवीर में भर्ती हुआ है।

8 of 9
मृतक सीमा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां का शव देखकर रो पड़े बच्चे
सीमा की हत्या से उनके तीन मासूम बच्चों की दुनिया उजड़ गई है। मां का शव देखकर दो बेटे और एक बेटी का बुरा हाल रहा। तीनों के आंसू नहीं थम रह। ग्रामीणों के अनुसार सीमा ही घर की पूरी जिम्मेदारी संभालती थीं। 
 
विज्ञापन

9 of 9
raebareli murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचायत मित्र के मानदेय से परिवार चलता था। अब बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। बड़ा बेटा विराट (12) बार-बार मां को पुकारता रहा। छोटा बेटा वीरू (6) और बेटी काव्या (7) सहमे रहे। डबडबाई आंखों से वह बार-बार मां को याद करते रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें