फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी का कत्ल: 'सीधे-साधे भाई को मार डाला...' रात चिंता और बेचौनी में कटी, सुबह आई दिल दहलाने वाली खबर

Sun, 20 Oct 2024 02:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 8
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में सराफा व्यापारी की हत्या से पूरा परिवार सदमे में है। घर पर कोहराम मचा हुआ है। मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। परिवार के लोगों के करुण क्रंदन को सुनकर आसपास के लोगों की आंखों से भी आंसू निकलते रहे। पूरे गांव में मातम सा फैला है। जब से व्यापारी लापता हुआ था, उस दौरान से परिवार के किसी सदस्य ने खाना तक नहीं खाया। पूरी रात चिंता, बेचैनी में कटी। सुबह हत्या की जानकारी मिली तो परिवार पर पहाड़ गिर पड़ा।

 
विज्ञापन

2 of 8
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
मृतक शोभित कौशल तीन भाइयों व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। शुक्रवार को उसके गायब होने के बाद से ही उसकी मां संगीता, पिता राकेश कौशल, बड़ा भाई आदित्य कौशल, छोटा भाई देवा कौशल, बहन कुमुद व वैष्णवी परेशान थी। 

उन्होंने की आशंका के चलते किसी ने कुछ खाया भी नहीं। शनिवार सुबह जब शोभित शव मिलने की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। उसकी मां दहाड़े मारकर रोने लगी। उसकी बहनों का चीत्कार गांव के लोगों को भी रोने पर मजबूर कर दिया। घर पहुंचकर गांव के लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया।
 
विज्ञापन

3 of 8
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
मेरे सीधे-साधे भाई को मार दिया
जब घटना के विरोध में लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे तो जाम से हटकर एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने उसके पिता राकेश कौशल, बड़ा भाई आदित्य कौशल, छोटा भाई देवा व मां संगीता देवी को कोतवाली बुलाया। परिजनों से बात की। उसके भाई ने अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। कहा कि मेरे सीधे-साधे भाई को बिना वजह मार दिया गया। हत्यारों को मौत कई सजा मिलनी चाहिए। मृतक के पिता ने अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद परिवार के लोगों को जिला मुख्यालय ले जाया गया।

4 of 8
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुआवजा दिलाने की मांग की
घटना से उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों में आक्रोश है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य ने सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर में व्यापारियों के साथ होने वाली घटनाओं में पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती है। सराफा व्यवसाई की हत्या में शामिल हत्यारों को सजा दिलाने के साथ ही परिवार को मुआवजा, एक बेटे को नौकरी व शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है।

विधायक ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक डा. मनोज कुमार पाण्डेय कोतवाली पहुंचे। उसके पिता व भाई से मुलाकात की। एएसपी के सामने घटना की बाबत जानकारी ली और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

5 of 8
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में अपहरण के बाद सराफा कारोबारी की हत्या
अपहृत सराफा कारोबारी शोभित कौशल (21) की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर नहर किनारे झाड़ियों से शव बरामद किया गया। शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए हैं। उनका गला भी रेता गया है। वारदात से गुस्साए परिजनों और लोगों ने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। पुलिस अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद किसी तरह से जाम समाप्त कराया। वारदास को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों धर्मेंद्र सरोज व गुलाब को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

6 of 8
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीगंज निवासी शोभित कौशल की सराफा की दुकान है। शुक्रवार दोपहर एक बजे खरीदारी के लिए धर्मेंद्र सरोज उनकी दुकान में पहुंचा। डिजाइन दिखाने की बात कहकर बाइक से शोभित को अपने साथ लेकर चला गया। वह कुछ देर बाद लौटा और चाबी से दुकान का शटर खोल कैश काउंटर से रुपये समेटने लगा। शोभित के पिता राकेश वहां पहुंचे और धर्मेंद्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने राकेश की तहरीर पर धर्मेंद्र सरोज व उसके साथी गुलाब के खिलाफ अपहरण और चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह आरोपियों की निशानदेही पर शोभित का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
सराफा व्यापारी हत्याकांड टाइम टू टाइम
शुक्रवार

सुबह 11 बजे- शोभित कौशल की दुकान पर डिजाइन दिखाने के लिए आरोपी युवक पहुंचा।
दोपहर 12 बजे- युवक सराफा व्यापारी की दुकान का शटर खोलकर अंदर दाखिल हुआ।
12:30 बजे- शोभित के पिता ने युवक को पकड़ा।
1:15 बजे- पुलिस युवक को कोतवाली लेे गई।
1:20 बजे- आरोपी की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई, पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
रात 11 बजे- पुलिस ने नजनपुर गांव में दबिश देकर गुलाब को पकड़ा।
 
विज्ञापन

8 of 8
विरोध में हाइवे जाम कर दिया गया - फोटो : amar ujala
शनिवार
सुबह 6 बजे- गुलाब और धर्मेंद्र के लेकर पुलिस टीम व्यापारी का शव पता लगाने के लिए हुई रवाना।
सुबह 9:30 बजे- सराफा व्यापारी शोभित कौैशल का नहर के पास झाड़ी में मिला शव।
10 बजे- शव को झाड़ी से बाहर निकाला गया।
10:30 बजे- ऊंचाहार में व्यापारियों ने सड़क पर प्रदर्शन कर लगाया जाम।
10:35 बजे- एएसपी संजीव कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे।
10:40 बजे- पूर्व विधायक अजयपाल सिंह मौके ने व्यापारियों को समझाया।
दोपहर 12:30 बजे- जाम खुला।
12:45 बजे- व्यापारी कोतवाली पहुंचे।
2:30 बजे- व्यापारी की मां, पिता और भाई कोतवाली पहुंचे। पुलिस से हुई नोकझोंक।
2:30 बजे- विधायक डॉ. मनोज पांडेय ने कोतवाली में परिजनों और व्यापारियों से की बात
3 बजे- कोतवाली से भीड़ हटी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें