यूपी के अमेठी जिले में शिक्षक और उसके परिवार की हत्या के मामले में रोजाना नए-नए राज खुल रहे हैं। शिक्षक की पत्नी पूनम और आरोपी चंदन वर्मा के बीच संबंधों को लेकर जो चर्चा है, उस पर शनिवार को गोलाघाट पर दाह संस्कार के दौरान पूनम के भाई उतरपारा निवासी भानु ने पुलिस को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।
उसका कहना था कि आरोपी चंदन वर्मा मार्च से उसकी दीदी को परेशान कर रहा था। इसके चलते जीजा सुनील और दीदी बच्चों के साथ रायबरेली शहर के इंदिरा नगर में रहने लगे। इसी बीच चंदन भी वहीं पर किराये के मकान में रहने लगा और तमंचा दिखाकर दीदी को बात करने के लिए धमकाता था।
विज्ञापन
2 of 9
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
भानु ने चंदन को ऐसा करने से रोका, लेकिन वह नहीं माना। इस पर जीजा सुनील परिवार के साथ सुदामापुर में अपने गांव में रहने लगे। भानू के मुताबिक, 19 मई को वह दीदी को लेकर मौसी के घर जा रहा था, तभी चंदन ने फोटो खींच ली और वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उससे बचने के लिए सभी लोग शिवरतनगंज में रहने लगे थे।
विज्ञापन
3 of 9
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
भानु ने कहा कि 18 अगस्त को रायबरेली में दीदी के साथ छेड़खानी हुई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसी का नतीजा है कि इतना बड़ा कांड हुआ। भानु ने साफ कहा कि पूनम और चंदन का कोई संबंध नहीं था। वह जबरन मोबाइल पर बात करता था और ऐसा न करने पर धमकी देता था। कहता था कि बात करनी होगी। यदि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की होती तो यह घटना न होती।
4 of 9
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि 18 अगस्त को शहर के बरगद चौराहा पर चंदन ने दीदी के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की, विरोध करने पर जीजा के साथ मारपीट की थी। मामले को लेकर जब दीदी सदर कोतवाली पहुंची तो उनकी नहीं सुनी गई। पहले तो रिपोर्ट ही नहीं लिखी जा रही थी। जब पता लगा कि सुनील भी पुलिस में नौकरी कर चुके हैं तो धारा 151 में चालान कर दिया गया। भानू ने बताया कि चंदन के व्हाटसएप में पांच लोगों की मौत का जिक्र है। उसमें चार की हत्या वह कर चुका है। पाचवां मैं हूं, जो बचा हूं।
विज्ञापन
5 of 9
आरोपी चंदन
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक हत्याकांड : बिहार से तस्करी कर लाए जा रहे अवैध असलहे
अमेठी में शिक्षक सहित चार लोगों की हत्या में मुंगेर की पिस्टल का इस्तेमाल होने के बाद अवैध असलहों की तस्करी का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। रायबरेली की बात की जाए तो यहां बिहार से तस्करी करके अपराधियों तक अवैध असलहे पहुंचाए जाते रहे हैं। वर्ष 2017 के बाद यह धंधा फिर तेजी से शुरू हो गया है।
दरअसल, तस्करों के लिए यह अच्छे मुनाफे का धंधा है। खासकर बिहार में निर्मित मुंगेर की पिस्टल की बिक्री में उन्हें ज्यादा फायदा नजर आता है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, इस पिस्टल को तस्कर बिहार से 20 से 25 हजार रुपये में खरीदकर लाते हैं और यहां महंगे दाम में बेचते हैं।
विज्ञापन
6 of 9
रायबरेली में इसी मकान में किराए पर रहता था आरोपी चंदन वर्मा।
- फोटो : amar ujala
अमेठी में हुए हत्याकांड के आरोपी चंदन वर्मा को लालगंज के अन्नू डीजे की ओर से पिस्टल देने की बात सामने आई है। लालगंज रायबरेली जिले का वह क्षेत्र है, जो उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर जैसे जिले से जुड़ा है। ऐसे में इन जिलों में सक्रिय लोगों के बीच अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त के मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि, तस्करी का खुलासा तभी होता है जब रायबरेली या फिर पड़ोसी जिलों में कोई बड़ी वारदात होती है।
विज्ञापन
7 of 9
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी में चार लोगों की हत्या हुई तो पता चला कि रायबरेली में बड़े पैमाने पर अवैध असलहों की तस्करी हो रही है। जिले के गुड्डू कट्टा नामक व्यक्ति का नाम कई बार अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में सामने आ चुका है। रायबरेली की सीमा से प्रतापगढ़ व अमेठी भी जुड़े हैं। यहां के अपराधियों का इन जिलों में भी घटनाओं को अंजाम देने में दखल रहता है।
8 of 9
Amethi murder case
- फोटो : अमर उजाला
तस्करी में पकड़ा गया था ढाबा मालिक
नौ फरवरी 2018 को हरचंदपुर पुलिस और एसओजी टीम ने ढाबा मालिक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी के पास से 32 बोर की पांच पिस्टल बरामद की गई थी। ढाबा मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर का रमेश यादव चला रहा था। वह ढाबे की आड़ में तस्करी कर रहा था। वर्ष 2017 में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना के कार्यकाल में रेल कोच फैक्टरी में दो गुटों में गैंगवार हुआ था। इसमें शामिल अपराधियों के पास से बाहर से लाए गए अवैध असलहे बरामद हुए थे। इस गैंग के कुछ सदस्य फिर तस्करी में जुट गए हैं।
नौ माह में बरामद किए 316 अवैध असलहे
जिले में अवैध असलहों की तस्करी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल नौ माह में सभी थानों की पुलिस ने 316 से ज्यादा असलहे बरामद किए हैं। इसमें पिस्टल, तमंचा शामिल हैं।