फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: प्रधान के भतीजे के अपहरण को लेकर बवाल, देर से पहुंची पुलिस को दौड़ाया

Thu, 27 Feb 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 3
आसपुर देवसरा के कादीपुर किलाई ग्राम प्रधान का भतीजा आदर्श तिवारी के अपहरण के बाद पहुंचे एएसपी सुरेन्द्र द्विवेद्वी। - फोटो : pratapgarh
बुधवार को आसपुर देवसरा के कादीपुर किलाई गांव के प्रधान का भतीजा लापता हो गया। परिवार के लोग उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए खोजबीन करने लगे। सूचना के बाद भी पुलिस दो घंटे बाद पहुंची। इससे आक्रोशित लोगों ने बवाल करते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। बवाल की आशंका को देखते हुए एएसपी पूर्वी भारी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हालांकि 11 घंटे बाद अपहृत किशोर खेत में बेहोशी की अवस्था में मिला। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 3
आसपुर देवसरा के कादीपुर किलाई ग्राम प्रधान के अपहृत भतीजे के बरामद होने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh
कादीपुर किलाई के प्रधान राजेश तिवारी का भतीजा आदर्श तिवारी पुत्र रमेश तिवारी बुधवार की सुबह घर से दो सौ मीटर दूर स्थित दुकान पर रफ कापी लेने गया था। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। दुकान पर पहुंचकर पूछताछ करने पर भी कोई सुराग नहीं लगा। ऐसे में परिवार के लोगों ने उसे अगवा करने का आरोप जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भी डायल 112 और देवसरा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। विलंब से पहुंची डायल 112 व देवसरा पुलिस को देखते ही ग्रामीण नारेबाजी करते हुए दौड़ा लिया। पुलिसकर्मी जान बचाकर भाग निकले। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
आसपुर देवसरा के कादीपुर किलाई ग्राम प्रधान का भतीजा आदर्श तिवारी। - फोटो : pratapgarh
सूचना मिलने पर सीओ पट्टी रमेशचंद्र अपने साथ पट्टी कोतवाल को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों से बातचीत करना प्रारंभ किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी व ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस भी अपहृत प्रधान के भतीजे की तलाश में जुट गई। बवाल की आशंका को देखते हुए एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेद्वी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।

शाम सात बजे के करीब आदर्श घर के करीब गेहूं के खेत से बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर परिवार के लोग खेत की ओर भागे। देखा तो आदर्श खेत में पड़ा था। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर मेडिकल के लिए सीएचसी चले गए।

वह केवल इतना बता रहा है कि उसे कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। शाम को खेत में छोडक़र भाग गए। सीओ पट्टी रमेशचंद्र ने बताया कि उसका मेडिकल कराया जा रहा है। अभी वह सहमा हुआ है। उससे पूछताछ के बाद हकीकत का पता चलेगा। परिवार के ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें