फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: जिले में बीस नए हॉटस्पाट, सील किए गांव, आने-जाने पर लगी रोक  

Mon, 18 May 2020 11:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
महामारी कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी ने सोमवार को बीस नए हॉटस्पाट घोषित कर दिए। जिन गांवों में कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं उन्हें सील करने के साथ ही लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों के साथ ही 36 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सील किए गए इलाके में बैंक, दुकान कुछ भी नहीं खुलेंगे। जरूरी सामानों की होम डिलवरी होगी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
जिलाधिकारी ने कुंडा तहसील क्षेत्र पनाहनगर, रहवई, ताजपुर सरियावां, अख्तियारी भदरी, मदरियापुर मझिलगांव भदरी, हरीपुर टिकरिया, देवीदीन का पुरवा, सबलगढ़ डेरवा,  पूरेमनीराम का पुरवा बदगवां, हिमायतनगर, पूरनेमऊ, बाबूराय जहांपुर, बुलाकीपुर, करेंटी, मिरगड़वा, रानीगंज तहसील क्षेत्र के भीट दुबान ग्राम गौरा, कुसफरा व कसेरूआ  के साथ पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम धुई व सदर तहसील क्षेत्र के रंजीतपुर चिलबिला, लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम उदयपुर, संड़वा दुबान को नया हॉटस्पॉट घोषित किया है।
विज्ञापन

3 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
हॉटस्पाट घोषित किए जाने के बाद इन गांवों में जाने वाले रास्तों पर बैरीकेडिंग करने के साथ ही पुलिस तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन के साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकान व बैंक आदि अग्रिम आदेश तक नहीं खुलेंगे।

4 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
आवश्यक सामाग्रियों, दवाएं, दूध, फल, राशन, सब्जी आदि की उपलब्धता डोर-टू-डोर की जाएगी। इसके अलावा पहले से ही राजगढ़, बरई, शहर में जिला अस्पताल का इलाका और हथिगवां के साथ अंतू के पूरे तुलई गांव को जिला प्रशासन ने हॉटस्पाट घोषित कर रखा है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

जिले में 40 लोग हो चुके हैं संक्रमित 

जनपद के अब तक 40 लोगों कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इनमें से दो जौनपुर और एक अमेठी का व्यक्ति शामिल है। इनका भी सैंपल जिले से ही भेजा गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pratapgarh - फोटो : pratapgarh

60 लोगों का सैंपल लेकर जांच को भेजा

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 60 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इनमें से कुछ कोरोना संदिग्ध मरीज हैं तो कुछ मरीजों के संपर्क  में आने वाले लोग भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें