पुलिस कर रही कई एंगल पर जांच
- फोटो : अमर उजाला
फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है
एसपी डॉ. अनिल कुमार को बेड के करीब मिठाई का डिब्बा, मुसम्मी का जूस, आम, सब्जी, रोटी, चावल, कोल्ड ड्रिंक व खाने के बर्तन मिले, जिसमें रखी मिठाई रात में ही खाई गई थी। पड़ोसियों का कहना है कि हो सकता है किसी ने खाने या मिठाई में ही जहरीला पदार्थ मिला दिया हो। हालांकि, जांच के दौरान जहरीले पदार्थ का कोई पैकेट नहीं मिला। इससे यह भी संभावना जताई जाने लगी कि खाने के दौरान कई खाद्य सामग्री का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।